Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

बागपत में 2 लाख 67 हजार मतदाता चुनेंगे शहर की सरकार, कड़ी सुरक्षा में मतदान शुरू

  • जिले में तीन नगर पालिका और 6 नगर पंचायतों में हो रहा मतदान

मुख्य संवाददाता |

बागपत: जनपद में निकाय चुनाव का मतदान शुरू हो गया है। जिले में 2 लाख 67 हजार 886 मतदाता शहरो की सरकार चुनेंगे। सुबह मतदान शुरू हो गया है। मतदान को लेकर भारी फोर्स तैनात किया गया है। मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन मतदाताओं की लगी हुई है।

गुरुवार को जनपद के 9 निकाय क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया। सुबह सात बजे जनपद की तीनों नगर पालिका और सभी छह नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सभासदों के लिए वोटिंग शुरू हुई। रटौल में पहली बार निकाय चुनाव हो रहा है। जिले में 294 बूथों पर मतदान हो रहा है। जिले में 780 प्रत्याशी मैदान में है। इनमे 106 प्रत्याशी अध्यक्ष पद के है, जबकि 674 सभासद पद पर है।

47 5

जिले को 14 जोन व 44 सेक्टरों में बांटा गया है। जिले में 61 अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र हैं, जबकि 54 संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र हैं। डीएम राज कमल यादव व एसपी अर्पित विजय वर्गीय, एडीएम प्रतिपाल चौहान, एएसपी मनीष मिश्रा सुबह से ही मतदान केंद्रों पर निरीक्षण कर रहे है। उन्होंने बताया कि केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। वाइस रिकॉर्डिंग युक्त कैमरे लगाए गए है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img