Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

आज दिनभर की 20 बड़ी खबरें, 08 सितम्बर 2022, देखें वीडियो


01– ईओडब्लू ने की जांच में हुआ बड़ा खुलासा। जबलपुर में ईसाई धर्मगुरु ने करीब तीन करोड़ का किया गबन।

जबलपुर में द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के चेयरमैन बिशप पीसी सिंह के घर गुरुवार को आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो ईओडब्लू ने छापा मारा। बिशप के घर से भारी मात्रा में नगदी बरामद की गई है। फिलहाल एसबीआई की एक टीम मशीन लेकर नोटों को गिनती में जुटी हुई है। इंडियन करेंसी के साथ ही विदेशी करेंसी भी मिली है।

01 EOW


02– नीट परीक्षा में विफल होने के बाद छात्रा ने की आत्महत्या। राहुल गांधी ने की परिजनों से मुलाकात।

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक यानी नीट यूजी 2022 का परिणाम जारी हो चुका है। परीक्षा परिणाम जारी हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुआ है और विफल होने के सदमे से तमिलनाडु के तिरुवल्लुर ज़िले में एक 19 वर्षीय छात्रा अपने आवास पर फंदे से लटकी हुई पाई गई।

02 NEET RAHUL


03– अफगान फैंस ने पाकिस्तानियों को जमकर पीटा। कुर्सियां फेंककर मारीं, मैदान पर खिलाड़ियों में भी तनातनी।

एशिया कप 2022 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मैच के बाद दोनों टीमों के फैंस स्टेडियम में ही भिड़ गए। इस दौरान अफगानिस्तान के फैंस ने स्टेडियम की कुर्सियां निकाल लीं और पाकिस्तानी फैंस को दौड़ा-दौड़ा कर मारा।

03 PAK AFAGN


04– सीएएए के खिलाफ याचिकाओं पर 12 सितंबर को होगी सुनवाई। 200 अर्जियों पर विचार करेगी चीफ जस्टिस की बेंच।

नागरिकता संशोधन कानून सीएएए के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 12 सितंबर को सुनवाई करेगा। इसी दिन चीफ जस्टिस यूयू ललित की बेंच 200 अन्य मामलों पर विचार करेगी।

04 SUPREME COURT


05– पिता को बचाने के लिए भालू से भिड़ गई बेटी जोशना। आठ मिनट के कड़े संघर्ष के बाद भागा भालू।

राजस्थान के सिरोही जिले में किसान करमा राम चौधरी पर भालू ने हमला कर दिया। 14 साल की बेटी जोशना पिता को बचाने के लिए भालू से भिड़ गई। बच्ची भालू से लड़ती रही और उसे भागने के लिए मजबूर कर दिया। घटना रेवदर कस्बे के सिलदर गांव की बताई जा रही है।

05 RAJSTHAN


06– हरियाणा में नारनौल की बेटी तनिष्का रचा इतिहास। नीट 2022 में पूरे देश में किया टॉप।

हरियाणा में नारनौल की बेटी तनिष्का यादव ने नीट यूजी 2022 में इतिहास रच दिया है। गांव मिर्जापुर बाछोड़ की तनिष्का ने पूरे देश में टॉप किया है। तनिष्का ने 720 अंक के पेपर में 715 अंक प्राप्त किए। तनिष्का के माता-पिता सरकारी अध्यापक हैं।

06 HARIYANA TANISHKA


07– इत्र कारोबारी पीयूष जैन आठ माह बाद जेल से हुए रिहा। घरों से मिले थे 197 करोड़ की नकदी।

कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन 8 माह बाद गुरुवार को जेल से रिहा हो गया। पीयूष के घरों से करीब 197 करोड़ रुपए की नकदी और 23 किलो सोना बरामद हुआ था।

07 PYIUSH JAIN


08– रेलवे भर्ती परीक्षा में की सेंधमारी। सॉल्वर गैंग के छह सदस्य गिरफ्तार।

गाज़ियाबाद स्पेशल टास्क फोर्स ने सॉल्वर गैंग के छह शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर रेलवे की ग्रुप डी परीक्षा में बड़ी सेंधमारी का पर्दाफाश किया है। एसटीएफ ने जाल बिछाकर मुरादनगर स्थित आरडी इंजीनियरिंग और बीबीडीआईटी कॉलेज से गिरफ्तार किया है।

08 GZB


09– सगाई के लिए छत पर टेंट लगते समय हुआ बड़ा हादसा। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पांच बच्चे, अस्पताल में भर्ती।

उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले के लालकुआं में पांच बच्चे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। बताया जा रहा है कि हादसा सगाई की तैयारियों के दौरान हुआ। बच्चे सगाई के लिए लगाए जाने वाले टेंट के पाइप को छत पर लेकर जा रहे थे। बच्चों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

09 HALDWANI


10– अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस आज, अफसरों के दावे हवाई। शिक्षा से वंचित हैं सैकड़ों नौनिहाल, कोई नहीं पूछ रहा हाल।

मेरठ में नौनिहालों को स्कूलों से जोड़ने के लिए चलाई जा रही तमाम योजनाओं के बाद भी जनपद के सैकड़ों बच्चे शिक्षा के अधिकार से वंचित हैं। बता दें कि जिले में कुल 1072 परिषदीय विद्यालय हैं। जिसमें 910 प्राथमिक और 434 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। साथ ही छह कस्तूरबा गांधी विद्यालय हैं। फिलहाल परिषदीय विद्यालयों में केवल 1,63,282 बच्चे पंजीकृत हैं।

10 MEERUT


11– मेरठ में हुड़दंग कर रहे रईसजादों ने युवती को थार जीप में खींचा। दुकानदारों ने पकड़कर युवकों पुलिस को सौंपा।

मेरठ के आबूलेन पर राजमहल होटल के पास बुधवार की रात साढे़ नौ बजे चार युवक थार जीप में बैठकर नशे की हालत में पहुंचे। यहां उन्होंने कुछ युवतियों पर फब्तियां कसीं और एक युवती को जीप की ओर खींचा। किसी तरह युवती ने खुद को बचाया। इसके बाद युवक गाने बजाकर हुड़दंग करते रहे। यह सब देख कुछ दुकानदारों ने चारों युवकों को दबोच कर पिटाई की। पुलिस पहुंची तो चारों को हिरासत में ले लिया।

11 MEERUT ABULEN


12– रात्रि में पहरा दे रहे ग्रामीणों ने मजदूर की गोली मारकर की हत्या। दो आरोपियों पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मुजफ्फरनगर गांव छपार निवासी शाहरुख पांच साथियों के साथ बुधवार देर रात करीब एक बजे सहारनपुर कोतवाली देवबंद के गांव मिरगपुर से लिंटर का सरिया बांध कर लौट रहे थे जैसे ही वह गांव परोली पहुंचे तो वहां पहरा दे रहे ग्रामीणों ने उन्हें बदमाश समझकर गोली चला दी। जिससे शाहरुख की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

12 SAHARANPUR


13– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ममता बनर्जी ने साधा निशाना। पत्र का जिक्र करते हुए कहा- ‘क्या मैं बंधुआ मजदूर हूं?’।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि, “मुझे एक अंडर सेक्रेटरी का पत्र मिला है जिसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री आज प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे और कार्यक्रम शुरू होने से पहले आप वहां आ जाएं। क्या मैं उनकी बंधुआ मजदूर हूं?”

13 MAMTA BANARJI


14– मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज। मौजूदा अध्यक्ष को चुनौती देंगे संदीप पाटिल!।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। 28 सितंबर को एमसीए का चुनाव होना है। एमसीए के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मौजूदा अध्यक्ष विजय पाटिल को चुनौती देने के लिए संदीप पाटिल ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

14 SANDIP PATIL


15– कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज दूसरा दिन, जोश के साथ पदयात्रा करते नजर आ रहे कार्यकर्ता और तमाम बड़े नेता।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत पदयात्रा का आज दूसरा दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। आज राहुल गांधी कई जगहों पर महिला कार्यकर्ताओं और दलित एक्टिवस्ट से संवाद करेंगे।

15 RAHUL GANDHI


16– योगी सरकार ने शुरू की मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना। रिसर्च के छात्रों मिलेगी हर महीने 40 हजार तक फेलोशिप।

उत्तर प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से योगी सरकार ने मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य के रिसर्च करने वाले विद्यार्थी को फेलोशिप के लिए हर महीने 40 हजार रुपये मिलेंगे।

16 CM YOGI


17– ऑफर देकर चौतरफा घिरे सपा मुखिया अखिलेश यादव। अब चाचा शिवपाल सिंह यादव ने भी साधा निशाना।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के ऑफर वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री पद का ऑफर दिया था। अब भतीजे के इस बयान पर प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा, “चाचा का नाम लिए होते कि सौ विधायक चाचा ले जा रहे हैं।

17 SHIVPAL YADAV


18– मुख्तार के इलाके में गरजे सीएम योगी। माफिया को पाताल से भी निकालकर दिलवाएंगे क़ानूनी सजा।

कभी माफिया मुख्तार अंसारी के गढ़ कहे जाने वाले मऊ जनपद में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हुआ। कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में जनपद को करोड़ों की सौगात दी और कहा कि जिले में जल्द ही मेडिकल कॉलेज भी खोला जाएगा। सीएम ने कहा कि माफिया चाहे जितना भी मजबूत हो, चाहे वह कहीं भी छिप जाए, पाताल से भी निकालकर कानूनी प्रक्रिया के तहत सजा दिलाएंगे।

18 CM YOGI


19– आगरा में जन्मे आलोक शर्मा ब्रिटिश कैबिनेट में बनाये गए मंत्री। ब्रिटेन की पीएम लीज़ ट्रस ने बनाया कैबिनेट का हिस्सा।

आगरा से गहरा जुड़ाव रखने वाले आलोक शर्मा को ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने अपनी कैबिनेट में शामिल किया है। इस एलान के बाद आलोक शर्मा के परिवारीजनों में खुशी का माहौल है। ब्रिटेन की नई सरकार में अहम जिम्मेदारी निभाने वाले आलोक शर्मा की जन्मस्थली आगरा का कोठी मीना बाजार है।

19 ALOK SHARMA


20– आज पीएम मोदी करेंगे सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन। राजपथ अब बन जाएगा कर्तव्य पथ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इंडिया गेट के सभी 10 मार्गों को शाम छह बजे से रात नौ बजे तक बंद करने का फैसला किया है।

20 RAJPATH

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img