Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

आज दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें 21 अगस्त 2022 देखें वीडियो


01– गार्ड से बदतमीजी करने वाली गालीबाज महिला को पुलिस ने दबोचा। सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल।

नोएडा में गार्ड से गाली गलौच करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार महिला का नाम भव्या रॉय है। वह पेशे से वकील है। एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने भव्या रॉय को गिरफ्तार करने की पुष्टि की।  वीडियो के सामने आने के बाद नोएडा पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया था।


02– दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने केंद्र को कोसा। बोले, सीबीआई और ईडी के खेल देश कैसे तरक्की करेगा?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब आम आदमी महंगाई से युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है। ऐसे में केंद्र रोज सुबह उठकर सीबीआई-ईडी का खेल शुरू कर देते हैं। ऐसे देश कैसे तरक्की करेगा?

02 ARVIND KEJRIWAL


03– आबकारी नीति घोटाले में नामजद सभी आरोपियों को भेजा लुक आउट सर्कुलर!। देश छोड़ने पर लगाई गई पाबन्दी, भड़के मनीष सिसोदिया।

सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में नामजद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। इन सभी के देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। नोटिस मिलते ही मनीष सिसोदिया भड़क गए और बोले, ये क्या नौटंकी है मोदी जी? मैं खुलेआम घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है?

03 MANISH SISODIYA


04– मथुरा श्रीबांकेबिहारी मंदिर में हुई घटना की जांच के आदेश। पूर्व डीजीपी की अध्यक्षता में गठित हुई कमेटी।

मथुरा के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में शुक्रवार की देर रात हुई दुर्घटना की जांच के लिए योगी सरकार ने पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर दिया है। पूरे घटनाक्रम की जांच 15 दिन में पूरी कर शासन को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

04 MATHURA MANDIR


05– असम के गोलपारा से दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार। पूछताछ में कबूली अलकायदा के सदस्य होने की बात।

असम पुलिस ने शनिवार की रात दो संदिग्ध आतंकवादियों को गोलपारा जिले से गिरफ्तार किया है। इन दोनों संदिग्धों के अल-कायदा भारतीय उपमहाद्वीप और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। पूछताछ जारी है।

05 ASAM TERRIRIST


06– श्रीकांत त्यागी के समर्थन में त्यागी समाज की महापंचायत। आरोपियों का किया सम्मान, सांसद महेश शर्मा के खिलाफ हुई नारेबाजी।

श्रीकांत त्यागी के समर्थन में नोएडा के सलारपुर स्थित रामलीला ग्राउंड में त्यागी समाज के लोग पहुंचे और स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महापंचायत में उपस्थित वक्ताओं ने कमिश्नरेट पुलिस पर भी जमकर भड़ास निकाली।

06 NOIDA TYAGI SAMAJ


07– विदेश से गेहूं आयात नहीं करेगा भारत। सरकार बोली- हमारे पास पर्याप्त व्यवस्था।

खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग की ओर से कहा गया है कि भारत में गेहूं आयात करने की कोई योजना नहीं है। हमारी घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए देश में पर्याप्त स्टॉक है।

07 WHEAT


08– केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पर 60 करोड़ की ड्रग्स जब्त। जिम्बाब्वे से आया शख्स गिरफ्तार।

केरल के कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षाकर्मियों ने 60 करोड़ रुपये मूल्य की 30 किलोग्राम नशीली दवाएं जब्त की हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान मुरलीधरन नायर के रूप में हुई, जो जिम्बाब्वे से दोहा होते हुए कोच्चि पहुंचा था।

08 KERAL DRUGS


09– विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात कैबिनेट में बड़ा फेरबदल। मंत्रियों से वापस लिए गए विभाग।

गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपनी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया है। सीएम ने राजेंद्र त्रिवेदी से राजस्व मंत्रालय का प्रभार वापस ले लिया है, जबकि पूर्णेश मोदी से सड़क और भवन मंत्रालय का प्रभार वापस लिया गया है।

09 GUJRAT

 


10– मुख्यमंत्री योगी ने कल्याण सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण। बोले, योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ के कैंसर संस्थान में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की 12 फुट की कांसे की प्रतिमा का अनावरण किया। आज रविवार को कल्याण सिंह की पहली पुण्यतिथि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

10 CM YOGI KALYAN SINGH


11– दो दिन में और बढ़ेगा गंगा नदी का जलस्तर। कासगंज जिले के 50 गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट।

कासगंज जिले के 50 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पहाड़ों पर बादल फटने और भारी बारिश होने से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। हरिद्वार और बिजनौर बैराज से मीडियम फ्लड लेवल से अधिक पानी छोड़े जाने से गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ेगा। सिंचाई विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

11 KASGANJ


12– अखिलेश यादव बोले, नए प्लान पर हो रहा है काम। मध्यप्रदेश और राजस्थान के चुनाव की तैयारी में जुटी सपा।

समाजवादी पार्टी, मध्य प्रदेश और राजस्थान के चुनाव की तैयारी में जुटी गई है। 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा अपनी उपस्थिति दर्ज कर भविष्य की सियासी पृष्ठभूमि तैयार करने जुटी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ग्वालियर पहुंचकर पार्टी के एमपी में चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया है।

12 AKHILESH YADAV


13– गंगा नदी में कटान से अमरोहा में गिरा पुल। कई गांवों का संपर्क टूटा, प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप।

अमरोहा में सुबह ही हसनपुर तहसील के गंगानगर के पुल का भी गंगा के कटान से संपर्क टूट गया है। जिससे दर्जनों गांव के लोगों को आवागमन के लिए कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ेगा। हालांकि ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत भी की थी लेकिन किसी ने सुध तक नहीं ली।

13 AMROHA


14– हिमाचल में बारिश से तबाही, मंडी में परिवार के 8 लोगों की मौत। मां के सीने से लिपटे मिले बच्चों के शव।

हिमाचल में बारिश के कारण आई बाढ़ से मंडी जिले के काशन इलाके में एक ही परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने सभी के शवों को बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि बेड पर मृत पड़ी मां बच्चों को सीने से लगाए हुई थी। यह मंजर देखकर हर कोई रोने लगा।

14 HIMACHAL


15– हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव की हालत अभी भी नाजुक। एम्स के डायरेक्टर बोले, हालत क्रिटिकल।

हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। वह एम्स में भर्ती हैं। डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में राजू श्रीवास्तव का इलाज चल रहा है। एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने बताया कि राजू की हालत क्रिटिकल है और वो आईसीयू में हैं।

15 RAJU SHRIVASTAV


16– हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस को लगा झटका। आनंद शर्मा ने संचालन समिति के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा।

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को झटका देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने रविवार को पार्टी की संचालन समिति की अध्यक्षता से इस्तीफा दे दिया। सोनिया गांधी को लिखे एक पत्र में उन्होंने कहा कि पार्टी में उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा था।

16 ANAND SHARMA


17– सीएम योगी के शिक्षा सलाहकार बने प्रोफ़ेसर धीरेन्द्र पाल सिंह। यूजीसी के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं धीरेन्द्र पाल।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पूर्व चेयरमैन प्रोफ़ेसर धीरेंद्र पाल सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शिक्षा सलाहकार बनाया गया है। वह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन समित के पदेन सदस्य भी रह चुके हैं।

17 DHIRENDRA SINGH PAL


18– पाक पीएम शहबाज शरीफ ने दिया बड़ा बयान। बोले, भारत के साथ ‘स्थायी शांति’ चाहते हैं हम।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बड़ा बयान दिया है। पीएम शाहबाज़ ने कहा है कि पाकिस्तान भारत के साथ स्थायी शांति चाहता है, युद्ध कोई विकल्प नहीं है।

18 PAK PM SHAHBAZ


19– आज गाजियाबाद में भाजपा संगठन की हो रही है बड़ी बैठक। मीटिंग में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक।

भाजपा पश्चिम क्षेत्र की बैठक में आज कई बड़े नेता शामिल हुए हैं। बताया जा रहा है बैठक का आयोजन नवनियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया है। बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा सभी जिलों के जिला प्रभारी भी मौजूद हैं।

19 BJP


20– हिरासत में लिए गए राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने छोड़ा। दिल्ली जाते समय पुलिस ले गई थी थाने।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को रविवार को दिल्ली जाते समय दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने कुछ घंटे बाद राकेश टिकैत को वापस गाजीपुर बॉर्डर पर छोड़ दिया गया।

20 RAKESH TIKAIT

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img