Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

आज दिनभर की 20 बड़ी खबरें, देखें वीडियो

01.. कर्नाटक की जामा मस्जिद में घुसकर पूजा करने का किया ऐलान। ‘श्रीरंगपटना चलो’ के आह्वान के बाद धारा 144 लागू।

कर्नाटक के श्रीरंगपटना शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। यहां विश्व हिंदू परिषद ने जामा मस्जिद में घुसकर पूजा करने का ऐलान किया है।

01 KARNATAK

02.. बिहार में बिजली कटौती से है बुरा हाल। टॉर्च की रोशनी में हो रहा मरीजों का इलाज।

बिहार के सदर अस्पताल में बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। यहां टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

02 BIHAR

03.. टीवीएस ने स्पोर्टी स्कूटर की कीमत में की कटौती। 97 हजार 61 रूपए हुई कीमत।

टीवीएस कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने लोकप्रिय स्कूटर के टॉप-स्पेक वैरिएंट की कीमत में कटौती का ऐलान किया है। अब इसकी कीमत घटाकर 97 हज़ार 61 रुपये कर दी गई है।

03 TVS SKUTAR

04.. 24 घंटे में कोरोना के नए मामले मिले चार हजार के करीब। 26 लोगों की हुई मौत।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 3 हज़ार 962 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 26 मरीजों की जान गई है।

04 CORONA VIRUS

05..गोरखपुर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विशेष विमान से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। इसके बाद गीता प्रेस के लिए प्रस्थान करेंगे।

05 RAMNATH KOVIND

06.. कानपुर हिंसा मामले में अब तक 36 आरोपी गिरफ्तार। 450 लोग नामजद, पीएफआई से जुड़े तार, सीएम योगी ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश।

कानपुर में हुए हिंसा के मामले में अब तक 36 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं सीएम योगी ने कहा कि आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा। उनकी संपत्ति ज़ब्त या ध्वस्त की जाएगी।

06 KANPUR HINSA

07.. सोने के दामों में आया जोरदार उछाल। चांदी पहुंची 62 हजार के पार।

आज सुबह सोने-चांदी की कीमतों में उछाल दिखा। सोना 51 हजार को पार कर गया, तो वहीं चांदी की ट्रेडिंग 63 हजार के पास रही।

07 GOLD SILVER

08.. भाजपा ने जारी की लोकसभा-विधानसभा उपचुनावों के उम्मीदवारों की सूची। आजमगढ़ से भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ।

भाजपा ने लोकसभा-विधानसभा उपचुनावों के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने रामपुर से घनश्याम लोधी और आजमगढ़ से भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को प्रत्याशी बनाया है।

08 BJP

09.. दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पारा 45 पार। मौसम विभाग ने आज के लिए जारी किया यलो अलर्ट।

अगले 24 घंटे भी गर्मी से राहत नहीं मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए विभिन्न इलाकों में लू चलने की संभावना जाहिर की है।

09 MAUSAM VIBHAG

10.. आज चंडीगढ़ में गृहमंत्री से मिलेंगे मूसेवाला के परिजन। अमित शाह से करेंगे न्याय की मांग।

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के परिजन आज चंडीगढ़ में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। अमित शाह आज चंडीगढ़ में हैं।

10 PUNJAB MUSEWALA

11.. जनता दरबार में सीएम योगी से मिले पूर्व विधायक अमनमणि। माता-पिता की रिहाई करवाने की लगाई गुहार।

सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार में पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने सीएम योगी से अपने माता-पिता की रिहाई करवाने की गुहार लगाई।

11 CM YOGI

12.. कानपुर की घटना पर अखिलेश और ब्रजेश में ट्वीटर शुरू हुआ वार। सपा अध्यक्ष बोले, राष्ट्रपति, पीएम-सीएम के रहते खुफिया तंत्र फेल।

कानपुर में हुई पत्थरबाजी पर अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक में ट्वीटर वार छिड़ गया। अखिलेश ने ट्वीट कर पुलिस और खुफिया तंत्र पर सवाल उठाया। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने करारा जवाब देते हुए पलटवार किया।

12 AKHILESH

13.. रैपिड रेल की दिल्ली से मेरठ के बीच 41 किमी में पिलर तैयार। दुहाई से साहिबाबाद तक 17 किमी में अगले साल चलेगी ट्रेन।

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के 50 फीसदी पिलर तैयार हैं। 1700 पिलर बन चुके हैं। दुहाई से साहिबाबाद के बीच 17 किमी दूरी में 2023 में ट्रेनें चलेंगीं।

13 RAPID RAIL

14.. मेरठ से लखनऊ, वाराणसी के लिए हवाई उड़ान का सपना जल्द होगा पूरा।शासन ने जिला प्रशासन से दस दिन में मांगी रिपोर्ट।

मेरठ से लखनऊ, वाराणसी आदि स्थानों के लिए हवाई उड़ान का सपना जल्द पूरा हो सकता है। शासन ने जिला प्रशासन से जमीन अधिग्रहण में आने वाले खर्च का ब्योरा तैयार करने के लिए कहा है। तहसील की टीम ने प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

14 MEERUT

15.. कानपुर हिंसा का मास्टरमाइंड जफर हयात गिरफ्तार। अब तक 500 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज।

कानपुर हिंसा मामले के मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हयात जफर हाशमी पर हिंसा फैलाने और लोगों को भड़काने का आरोप है।

15 ZAFAR HASHMI

16.. पंजाब कांग्रेस पार्टी में मची भगदड़। कई कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री भाजपा में हुए शामिल।

पंजाब कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। इनमें राजकुमार वेरका, बलबीर सिद्धु, श्याम सुंदर अरोड़ा, गुरप्रीत सिंह कांगड़ शामिल हैं।

16 PUNJAB BJP

17.. कांग्रेस पार्टी ने उपचुनाव को लेकर लिया बड़ा फैसला। रामपुर, आजमगढ़ में नहीं लड़ेगी लोकसभा उपचुनाव।

रामपुर और आजमगढ़ की लोकसभा सीटों के उपचुनाव में कांग्रेस बड़ा फैसला लिया है। पार्टी इन दोनों सीटों पर प्रत्याशी नहीं उतारेगी।

17 UP LOKSABHA

18.. हैदराबाद गैंगरेप मामले में सभी पांच आरोपी गिरफ्तार। पॉलिटिकल कनेक्शन भी आया सामने।

हैदराबाद में नाबालिग के साथ कार में हुए गैंगरेप मामले में सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया है कि इनमें से तीन आरोपी नाबालिग हैं। इस मामले में पॉलिटिकल कनेक्शन भी सामने आया है।

18 HAIDYRABAD RAPE

19.. कश्मीरी पंडितों की हत्या को लेकर लखनऊ में भी प्रदर्शन। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता स्वाथ्य भवन के सामने बैठे।

कश्मीरी पंडितों की लगातार हो रही हत्या के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज लखनऊ में प्रदर्शन किया। पार्टी ने पुलिस पर धक्का मुक्की करने का आरोप लगाया।

19 AAP LUCKNOW

20.. हापुड़ जिले के धौलाना की फैक्ट्री में हुआ हादसा। बॉयलर फटने से कई मजदूर झुलसे, 6 लोगों की हुई मौत।

हापुड़ जिले के धौलाना थाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा होने की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक बॉयलर फटने से कई मजदूर झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि 6 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img