Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

जनपद में 260 गौकशी के आरोपी, एसएसपी के निर्देश पर चला सत्यापन अभियान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जनपद में गौकशों का सत्यापन कराये जाने हेतु अभियान चलाया गया। प्रत्येक थाने से अधिक से अधिक टीमें बनाकर गौकशी के अपराधों में संलिप्त रहे अभियुक्तों के मकान/निवास स्थानों पर जाकर उनका भौतिक सत्यापन किया गया तथा जो गोकश घर पर मौजूद मिले उन्हें थाने पर भी पूछताछ हेतु लाया गया।

सभी गोकशों को हिदायत दी गयी कि अगर किसी की गौकशीं जैसे संगीन अपराधों में संलिप्तता पायी जाती हैं तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक करते हुए गुण्डा, गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीट खोलने एवं गैंग पंजीकरण आदि प्रभावी कार्यवाही भी की जाएगी। जनपद मेरठ में पूर्व में गौकशी की घटनाओं में प्रकाश में आये/जेल गये अपराधियों की विशेष निगरानी की जा रही है।

एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि सभी थानों में थानावार सत्यापन किये गये गौकशों में कोतवाली-12, लिसाडी गेट-14, परतापुर-07, रेलवे रोड-02, ब्रहमपुरी-07, मेडिकल, 06, दौराला-45, इंचौली 24, भावनपुर-04, परीक्षितगढ़-05 सरधना-17, सरूरपुर-15, जानी-15, रोहटा,-06, किठौर-02, खरखौदा-06, मुण्डाली-09, मवाना-50, हस्तिनापुर-02, बहसूमा-02, फलावदा-19 में है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

AI Impact Summit: भारत का एआई नेतृत्व, 70 देशों का समर्थन, घोषणापत्र पर किए हस्ताक्षर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी...

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...
spot_imgspot_img