Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

33वीं राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता व सांस्कृतिक समारोह का हुआ शुभारम्भ  

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: 33वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम स्पोर्ट्सकॉलेज में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीपसिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक योगेश शुक्ला, सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान व संयुक्त शिक्षा निदेशक बेसिक गणेशकुमार रहे। सहायक शिक्षा निदेशक षष्ठ मंडल लखनऊ श्याम किशोर तिवारी ने सभीअतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने गुब्बारेउड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए कहा कि सम्पूर्ण उन्नति और विकास के लिएशिक्षा के साथ-साथ खेल जरूरी है, खेलों से हीएकाग्रता आती है। उन्होंने खेलों के विकास हेतु राज्य सरकार द्वारा किए जा रहेप्रयासों की जानकारी भी दी।

वहीं विशिष्ट अतिथि सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान ने उपस्थितप्रतिभागियों से नियमित उपस्थिति का महत्व बताते हुए नियमित विद्यालय जाने पर बलदिया। क्षेत्रीय विधायक योगेश शुक्ला ने प्रतियोगिता में शामिल सभी मंडलों केबच्चों का स्वागत किया। प्रतियोगिताके प्रथम दिन हरदोई मण्डल के बच्चों द्वारा मुख्य अतिथि के सम्मुख व्यायामप्रदर्शन किया गया।

लखनऊ मण्डल के बच्चों द्वारा स्वागत गान एवं शिव तांडव स्तोत्रकी मनमोहक प्रस्तुति भी की गयी। सोमवार को हुईस्पर्धाओं में लंबी कूद उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में प्रयागराज मण्डल के रामबलीविजेता जबकि सहारनपुर मण्डल के नदीम उपविजेता रहे। चक्रक्षेपण बालिका वर्ग में बरेली मण्डल की नेहा विजेता जबकि मुरादाबाद मण्डल की मनुउपविजेता रही।

एडी बेसिक लखनऊ मण्डल श्याम किशोर तिवारी द्वाराबताया गया कि तीन दिन चलने वाली क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों की विजेता टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। कार्यक्रम में प्राथमिकशिक्षक संघ, जूनियर शिक्षक संघ, राष्ट्रीयशैक्षिक महासंघ के प्रदेशीय पदाधिकारी बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए  मौजूद रहे। प्रतियोगिताके दौरान एडी बेसिक कानपुर, एडी बेसिक मेरठ,एडी बेसिक अयोध्या, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,खंड शिक्षा अधिकारियों के अलावा 6000 बच्चोंने प्रतिभाग किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img