Friday, April 17, 2026
- Advertisement -

चुनाव में खपाने को लाई गई 50 लाख की शराब पकड़ी

  • झिंझाना की बिडौली पुलिस ने पकड़ा शराब का कंटेनर

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: मेरठ-करनाल हाइवे पर बिडौली चेकपोस्ट पुलिस ने चेकिंग के दौरान चंडीगढ़ से तस्करी कर लाई जा रही अवैध शराब से भरे ट्रक को पकड़ा है। ट्रक से 850 पेटी शराब बदामद हुई जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करते हुए मुकदमें की कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव शुक्ला के आदेश पर जनपदभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत झिंझाना थाने की बिडौली चेकपोस्ट पुलिस ने यूपी-हरियाणा बार्डर पर चेकिंग अभियान चलाया। तभी हरियाणा की तरफ से आ रहे एक कंटेनर को आता देखकर पुलिस ने रुकने का इशारा किया।

पुलिस को देखकर चालक ने कंटेनर की रफ्तार बढ़ा दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर कंटेनर को पकड़ लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली तो उसके अंदर से अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। चालक द्वारा शराब के संबंध में कोई सही कागजात नहीं दिखाने पर पुलिस ने मामले की जानकारी आबकारी विभाग को सूचना दी।

जिसके बाद आबकारी निरीक्षक शिल्पी सिंह वहां पहुंची और कागजों की जांच की तो वह फर्जी पाए गए। जिसके बाद पुलिस ने कंटेनर को कब्जे ले लिया। कंटेनर में अरुणाचल प्रदेश मार्का अंग्रेजी शराब की 850 पेटी भरी हुई थी। थाना प्रभारी सर्वेश सिंह ने बताया कंटेनर में भरी 850 पेटी शराब को चंडीगढ़ से तस्करी कर आगामी समय में उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में खपाया जाना था। शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपये है। पकड़े गए चालक सुभाष पुत्र सोमनाथ निवासी गांव धीन जनपद अंबाला हरियाणा बताया के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया कार्रवाई की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

आम की फसलों पर छह कीटों का खतरा

आम की फसल में फूल आने से लेकर फल...

कम लागत की एलोवेरा की खेती

भारत में एलोवेरा की खेती तेजी से लोकप्रिय हो...

तोल-मोल मत करो बस बोलो

कभी-कभी कोई किसी बात पर बिना गहन चिंतन मनन...

पेड़ काट कर धूप से लड़ाई नहीं जीती जाती

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी झूठी हो सकती है, पर नासा...

जनगणना में प्रवासी मजदूर

करीब डेढ़ दशक बाद होने जा रही जनगणना 2027...
spot_imgspot_img