Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

पीएम आवास में 548 के खाते में 2.19 करोड़ ट्रांसफर

  • प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में मिली पहली किश्त

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पात्र परिवारों के खाते में आवास के लिए ऑनलाइन धनराशि हस्तांतरण की। इसके तहत जनपद शामली के 548 लाभार्थियों को प्रथम किश्त के रूप में 40 हजार की दर से दो करोड़ 19 लाख 20 हजार रुपये प्रधानमंत्री द्वारा डिजिटल हस्तांतरित की।

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पात्र लाभार्थियों के खाते में 40 हजार रुपये प्रति लाभार्थी डिजिटल हस्तांतरित की। इसका शामली कलक्ट्रेट सभागार में सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान शामली से भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल व जिलाधिकारी जसजीत कौर ने पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित जो भी योजना होगी, पात्रता के आधार पर जनपद के हर अंतिम व्यक्ति तक योजना पहुंचाई जाएगी। जिससे कि पात्र व्यक्ति संबंधित योजना से लाभान्वित हो सके और अपना जीवन सुख में व्यतीत कर सकें। इसके तहत जनपद शामली के 548 लाभार्थियों को प्रथम किश्त के रूप में 40 हजार रुपये प्रति लाभार्थी की दर से दो करोड़ 19 लाख 20 हजार रुपये प्रधानमंत्री द्वारा डिजिटल हस्तांतरित की गई।

इनको मनरेगा से 90 दिन का 18,090 रुपये की मजदूरी का पैसा भी दिया जाएगा। इनको पूर्व में 12000 का व्यक्तिगत शौचालय सौभाग्य योजना में नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन उज्ज्वला योजना में निशुल्क गैस सिलेंडर एवं रसोई चूल्हा भी दिया जा चुका है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, सभी संबंधित बीडीओ सहित लाभार्थी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img