Tuesday, June 30, 2026
- Advertisement -

New Rule: 1 जुलाई से लागू होंगे 6 बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज जून महीने का आखिरी दिन है और 1 जुलाई से नए महीने की शुरुआत के साथ कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ सकता है। रेलवे, आधार, पासपोर्ट, एलपीजी, सीएनजी, एटीएफ और बैंकिंग से जुड़े कई नए नियम कल से लागू होंगे।

रेलवे में बिना टिकट यात्रा पर बढ़ेगा जुर्माना

1 जुलाई से बिना टिकट यात्रा करने वालों पर सख्ती बढ़ाई जाएगी। अब तक ऐसे यात्रियों से यात्रा का पूरा किराया और 250 रुपये जुर्माना वसूला जाता था, लेकिन अब यह जुर्माना बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। करीब 13 साल बाद इस नियम में बदलाव किया गया है।

इसके अलावा, यदि कोई यात्री किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर बुक किए गए टिकट पर यात्रा करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसका टिकट जब्त कर लिया जाएगा। ऐसे मामलों में भी पूरा किराया और 500 रुपये जुर्माना देना होगा। वहीं, महिला कोच में अनधिकृत प्रवेश करने वाले पुरुष यात्रियों पर 2,500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा।

आधार में ईमेल अपडेट छह महीने तक मुफ्त

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार कार्ड में ईमेल आईडी अपडेट कराने की सुविधा 1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक मुफ्त कर दी है। इस अवधि के दौरान उपभोक्ता बिना किसी शुल्क के अपनी ईमेल आईडी अपडेट करा सकेंगे।

एलपीजी सिलेंडर के दामों की होगी समीक्षा

सरकारी तेल विपणन कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 जुलाई से घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव हो सकता है या कीमतें यथावत रखी जा सकती हैं।

सीएनजी और एटीएफ की कीमतों में भी संभव बदलाव

1 जुलाई से सीएनजी और एयर टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में भी संशोधन होने की संभावना है। पिछले महीने इन दोनों ईंधनों के दाम बढ़ाए गए थे। यदि इस बार भी कीमतों में बदलाव होता है तो इसका असर आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ हवाई यात्रा पर भी पड़ सकता है।

पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा

1 जुलाई 2026 से सामान्य और तत्काल, दोनों श्रेणियों के पासपोर्ट की फीस बढ़ जाएगी। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट शुल्क में संशोधन का फैसला लिया है, जिसके बाद नए आवेदन पर अधिक शुल्क देना होगा।

HDFC रेगालिया गोल्ड क्रेडिट कार्ड के नियम बदले

HDFC बैंक के रेगालिया गोल्ड क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए भी 1 जुलाई से नया नियम लागू होगा। अब अगले तिमाही में घरेलू एयरपोर्ट लाउंज की मुफ्त सुविधा पाने के लिए कार्डधारकों को पिछली तिमाही में कम से कम 60,000 रुपये का खर्च करना अनिवार्य होगा। निर्धारित खर्च पूरा नहीं करने पर मुफ्त लाउंज एक्सेस का लाभ नहीं मिलेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Job: NIACL में 550 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 6 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP News: यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जुलाई में बड़ी राहत, 4.43 प्रतिशत सस्ती होगी बिजली

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को...

UP News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, बस-ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, कई घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना राया क्षेत्र...

Delhi News: दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को हरी झंडी, परिवहन व्यवस्था में बड़े बदलाव तय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने राजधानी के...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here