Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

Muzaffarnagar News: कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत 75 लाभार्थियों को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: जिला ग्रामोद्योग कार्यालय द्वारा कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जनपद मुजफ्फरनगर में कुल 75 लाभार्थियों को प्रशिक्षण दिये जाने की योजना बनाई गई है। इनमें 25 सामान्य वर्ग एवं 50 अनुसूचित जाति वर्ग के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद, ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान सभी लाभार्थियों को निर्धारित मानदेय के अतिरिक्त प्रतिदिन चाय, नाश्ता एवं भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत प्रतिभागियों का मूल्यांकन सेक्टर स्किल काउंसलर, दिल्ली द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। एक परिवार से केवल एक सदस्य को ही प्रशिक्षण में सम्मिलित किया जाएगा दिव्यांगजन, बीपीएल परिवार के सदस्य एवं महिलाएं वरीयता की पात्र होंगी आवेदक के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी के लिए जाति प्रमाण पत्र आवश्यक है। केवल ग्रामीण क्षेत्र या नगर पंचायत (2001 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या 25,000 से कम) के निवासी ही पात्र होंगे।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 25 मई 2025 तक विभागीय पोर्टल www.upkvib.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के उपरांत प्राप्त आवेदनों की स्कोर कार्ड के आधार पर जांच की जाएगी, और चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के आमंत्रित किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img