Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

सम्पूर्ण समाधान में 81 शिकायतें, निस्तारण सिफर

जनवाणी ब्यूरो |

बड़ौत: तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस मे फरियादियों की शिकायतें सुनी गई, लेकिन एक भी शिकायत का समाधान मौके पर नहीं किया जा सका।

तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य विकास अधिकारी अभिराम त्रिवेदी ने लोगों की शिकायतें सुनी। इस दौरान कुल 81 शिकायतें प्राप्त हुई, लेकिन इनमें से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं किया जा सका।

उन्होंने इन शिकायतों के आधार पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि गांव में चल रहे हैं वह दो खासतौर पर साफ सफाई के कार्य को मुख्य रूप से निपटाने का काम करें।

बरसात के मौसम में गांव में होने वाले जल भराव की समस्या का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें ताकि संक्रमण किसी भी रूप में ना फेल पाए। संपूर्ण समाधान दिवस में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का दौर, सेंसेक्स 977 अंक उछला, निफ्टी 23300 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार...

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...
spot_imgspot_img