Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

West Asia: ईरान ने किया दावा, F-35 पर पहला ऐतिहासिक हमला, अमेरिका ने की आपात लैंडिंग की पुष्टि की

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने गुरुवार को सुबह 2:50 बजे मध्य ईरान के हवाई क्षेत्र में एक अमेरिकी एफ-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान को निशाना बनाने का दावा किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान के क्रैश होने की बहुत ज्यादा संभावना है। दूसरी तरफ, अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने बताया कि ईरानी मिसाइलों के हमले के बाद एक एफ-35 विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़े नुकसान

  • पहली बार किसी देश ने एफ-35 लाइटनिंग 2 विमान पर हमला किया।
  • युद्ध की शुरुआत से अब तक अमेरिका के 16 सैन्य विमान नष्ट।
  • करोड़ों की लागत वाले ड्रोन, रडार और रिफ्यूलिंग टैंकर भी हुए हैं तबाह।
  • युद्ध की शुरुआत से अब तक 10 एमक्यू-9 रीपर ड्रोन भी नष्ट।
  • ईरान ने यह भी दावा किया है उसने युद्ध की शुरुआत से अब तक यूएस-इस्राइल के 125 से ज्यादा ड्रोन भी ढेर किए है।

अमेरिकी को हुए कई बड़े नुकसान

इस युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना को कुछ और नुकसान भी उठाने पड़े हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कुवैत के एयर डिफेंस सिस्टम ने गलती से अमेरिका के तीन एफ-15 ईगल विमानों को मार गिराया। हालांकि, इन विमानों के सभी छह क्रू सदस्य सुरक्षित बच गए। इसके अलावा, पिछले हफ्ते इराक में अमेरिका का एक केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर विमान क्रैश हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी छह सदस्यों की मौत हो गई। अमेरिकी सेना ने कहा है कि यह क्रैश किसी दुश्मन के हमले की वजह से नहीं हुआ था।

इन तमाम घटनाओं के बावजूद अमेरिकी रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि अमेरिका निर्णायक रूप से जीत रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। इस बीच रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया था गया कि, अमेरिका ने क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए ओकिनावा से मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट और त्रिपोली एम्फीबियस रेडी ग्रुप को तैनात करने का फैसला किया है। अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस त्रिपोली को हाल ही में सिंगापुर के पास देखा गया था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img