Tuesday, April 28, 2026
- Advertisement -

अग्निवीर सेना भर्ती में किस्मत आजमाने आये 8300 युवा

  • सैन्य अफसरों ने तेजी से निपटाया काम, 11.30 बजे तक दौड़ हुई पूरी, दौड़ में पिछड़े युवाओं ने पकड़ी घर की राह

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर:  केन्द्र सरकार की नई अग्निपथ योजना के तहत भारतीय थल सेना में 04 साल की नौकरी के अवसर को भुनाने के लिए यहां पहुंचे युवाओं की किस्मत 5.30 मिनट में ही बदल गयी। इस समय में जिन युवाओं के कदमों ने उनका साथ देकर उनको अंतिम क्षण में रस्सी के उस पार पहुंचाने का काम किया, वह खुशी से उछल पड़े, लेकिन रस्सी खिंचने के साथ ही ठहरते कदमों से रस्सी को लांघने में कामयाब न होने वाले युवाओं के सपने भी टूटते नजर आये। यह युवा अपना साजो सामान समेटकर शांति के साथ अगला लक्ष्य तय करते हुए वापस घर लौट गये। वापसी के दौरान रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैण्ड सहित सड़कों पर युवाओं की भीड़ ने सभी कुछ अपने साथ बहा ले जाने का काम किया। पहले दिन 8300 युवाओं को भर्ती में अपनी किस्मत आजमाने का मौका मिला। करीब 6 घंटे में पहले दिन की भर्ती के लिए युवाओं की दौड़ को निदेशक एआरओ मेरठ द्वारा अपनी टीम के साथ मिलकर पूरा करा लिया गया।

मंगलवार से शुरू हुई तीन मंडलों के 13 जिलों की अग्निपथ सैन्य भर्ती रैली में भर्ती के पहले दिन मंगलवार को गौतमबु(नगर के युवकों ने हिस्सा लिया। इस जनपद की तीन तहसीलों गौतमबु(नगर सदर, दादरी और जेवर के पंजीकृत युवाओं को भर्ती के लिए मौका दिया गया था। इन तहसीलों से बड़ी तादाद में रात में ही युवक मुजफ्फरनगर स्टेडियम और नुमाइश कैंप पहुंच गए थे। इनके ठहरने के लिए वेदान्ता बैंकट हॉल मेरठ रोड पर उद्योगपतियों के द्वारा केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान की पहल पर इंतजाम किया गया था। रात 12 बजे से ही अभ्यर्थियों को मैदान में एंट्री दे दी गई। आर्मी के मानकों के मुताबिक इस थल सेना भर्ती में अग्निवीर बनने के लिए इन युवाओं को पहले हाइट चैक और वजन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। इसके बाद मंगलवार सवेरे चयनित युवाओं को 1600 मीटर की दौड़ में भाग्य आजमाने का अवसर दिया गया। इस दौड़ को गु्रप वन के लिए 5.30 मिनट में पूरा करने की कड़ी चुनौती इन युवाओं के सामने थी, इसके बाद 15 मिनट का समय गु्रप टू में दिया गया।

ग्रुप टू में जिन युवाओं ने 5.45 मिनट में दौड़ पूरी की, उनको भर्ती का अवसर दिया गया। दौड़ के बाद इन युवाओं को सैन्य मानकों के अनुसार पीएफटी ;फिजिकल फिटनेस टेस्टद्ध एवं पीएमटी ;फिजिकल मेजरमेंट टेस्टद्ध की चुनौतियों का समाना करना पड़ा। इसमें पीएफटी के लिए युवाओं की प्रतिभा को सैन्य अफसरों ने लांग जंप, जिगजैग और पुशअप के कड़े इम्तिहान से युवाओं को गुजारा।

बता दें कि इस बार चौधरी चरण सिंह स्टेडियम और नुमाइश मैदान पर एआरओ मेरठ के निदेशक कर्नल सोमेश जसवाल के नेतृत्व में मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडलों के 13 जिलों की भर्ती रैली शुरू हुई है। यह वेस्ट यूपी की पहली अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर थल सेना भर्ती है। इसमें मेरठ, शामली, गौतमबु(नगर, हापुड़, रामपुर, बुलन्दशहर, अमरोहा, बिजनौर, गाजियाबाद, सहारनपुर, बागपत, मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर के करीब डेढ़ लाख युवाओं के द्वारा इस भर्ती में शामिल होने की संभावना है। भर्ती के पहले दिन तय समय के अनुसार गौतमबु(नगर के युवाओं ने भर्ती में हिस्सा लिया। सोमवार की रात 12 बजे से ही भर्ती में हिस्सा लेने आए युवकों को सेना ने नुमाइश मैदान के अंदर दाखिल करना शुरू कर दिया था। उनको प्रवेश पत्र के सहारे एंट्री मिली और इसके बाद उनकी लंबाई और वजन की प्रक्रिया पूरी की गयी।

मंगलवार को सुबह मौसम सही होने के कारण सवेरे ही चयनित अभ्यर्थियों के बीच दौड़ शुरू करानी प्रारम्भ कर दी गयी। सूत्रों के अनुसार सुबह 5.30 बजे से अलग-अलग समूहों में युवाओं से 1600 मीटर की रेस पांच मिनट 30 सेकेंड में पूरी कराई गई। कर्नल सोमेश जसवाल ने बताया कि आज गौतमबु(नगर की तीन तहसीलों से आये युवाओं में से 8300 युवाओं को भर्ती का अवसर दिया गया। इसके लिए सवेरे से ही दौड़ कराई गयी। एक ग्रुप में करीब 500-600 युवाओं को 1600 मीटर की दौड़ में शामिल कराया गया। सवेरे 11.30 बजे तक दौड़ को पूरा करा लिया गया था। इस दौड़ में गु्रप वन और गु्रप टू में चयनित युवा अभ्यर्थियों को आगामी प्रक्रिया के लिए मैदान पर ही रोक लिया गया था। दौड़ में पिछड़े युवाओं को बाहर कर दिया गया। दस्तावेजों की जांच होने के बाद चयनित युवाओं को फिजिकल टेस्ट के लिए आजमाया गया और शाम को इन युवाओं को लांग जंप, पुशअप व जिगजैग के लिए कठिन परीक्षा देनी पड़ी। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को मूल निवास प्रमाण-पत्र, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट के साथ आना था। कुछ अभ्यर्थियों के पास अनिवार्य दस्तावेज और प्रमाण-पत्र नहीं होने के कारण इस भर्ती में हिस्सा नहीं मिल पाया और उन्हें मायूस होकर वापस जाना पड़ा।

बारिश से अभ्यर्थियों को दौड़ने में हुई परेशानी

मुजफ्फरनगर: अग्निवीर थल सेना भर्ती में मंगलवार को दौड़ में शामिल रहे युवा अभ्यर्थियों को स्टेडियम के गीले मैदान पर दौड़ लगाने में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। गौतमबु(नगर से भर्ती देने आये अभ्यर्थी सचिन कुमार, विशाल, राहुल, बिजेन्द्र, अमजद आदि ने बताया कि सोमवार को दिन और रात में हुई बारिश के कारण पूरा स्टेडियम गीला था, जिसके चलते ट्रैक पर भी कीचड़ हो गयी थी। इसी कीचड़ में उनको दौड़ लगानी पड़ी। दौड़ के कारण ट्रैक पर फिसलन भी हो गयी थी। इससे अभ्यर्थियों को रेस लगाने में कठिनाइयों को सामना करना पड़ा। रेस के दौरान कई युवक फिसलकर गिरते रहे।

डयूटी से गैरहाजिर 04 अफसरों को डीएम ने भेजा नोटिस

मुजफ्फरनगर: जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने बताया कि जनपद में अग्निवीर सेना भर्ती 2022 का आयोजन किया जा रहा है। इसको सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अधिकारियों की शिफ्टवार डयूटी लगाई गई है। कुछ अधिकारियांे की डयूटी चैक करने के लिए काल की गई तो उनका मोबाईल नम्बर स्विच आफ पाया गया। इनमें अधिशासी अभियंता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग अनिल कुमार राणा, सहायक चकबन्दी अधिकारी जानसठ सिंह वीर सिंह, जिला विकास अधिकारी मत्स्य नाथ त्रिवेदी एवं सहायक अभियंता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग प्रदीप कुमार सक्सैना अपनी डयूटी से अनुपस्थित पाये गये। जिलाधिकारी ने इन 04 अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अग्निवीर सेना भर्ती जैसी महत्वपूर्ण ड्यूटी से अनुपस्थित रहना कार्य के प्रति लापरवाही एवं उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना है। सेना भर्ती प्रक्रिया समाप्त होने तक डयूटी पर तैनात अधिकारियेां की चैकिंग की जाती रहेगी और कडी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

भाकियू ने भी खोले अपने द्वार, स्वागत को गुर्जर भी तैयार

मुजफ्फरनगर: जनपद मुजफ्फरनगर को यूं ही मुहब्बतनगर नहीं कहा जाता है। यहां के लोगों ने हर मौके पर अपने आत्थ्यि सत्कार और सेवाभाव से सभी को जीतने का काम कर समाज में एक भाईचारे का संदेश दिया है।
जनपद में शुरू हुई सेना भर्ती रैली के दौरान जिले का मुहब्बतनगर होने का सुबूत भी लोगों को मिला है। केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान की पहल पर सबसे बड़ी सेना भर्ती रैली में युवाओं के स्वागत के लिए उद्यमियों ने दिल खोला तो अब भारतीय किसान यूनियन ने भी इनके लिए अपने दरवाजे खोल दिये है, वहीं इनके स्वागत के लिए गुर्जर समाज ने भी बेहतर पहल की है। उद्यमी सतीश गोयल, राकेश बिन्दल आदि ने मिलकर वेदान्ता फार्म हाउस मेरठ रोड पर भर्ती में आने वाले युवाओं के लिए ठहरने और भोजन का प्रबंध किया है। यह सेवा 21 दिन तक जारी रहेगी तो वहीं गुर्जर होस्टल रामपुर तिराहे पर गुर्जर सदभावना सभा द्वारा अग्निवीर सेवा शिविर का शुभारंभ कर वहां पर युवाओं के ठहरने और भोजन का बंदोबस्त किया गया है। यहां पर नवाब सिंह गुर्जर, पुष्पेंद्र कुमार, अभिषेक चौधरी, देशराज चौहान, पोपी प्रधान ग्राम सिम्भालकी, योगेश कुमार, आदर्श गुर्जर, वर्णित सिंह सेवा में जुटे हुए हैं। भारतीय किसान यूनियन ने भी सेना भर्ती के लिए जिले में पहुंच रही युवा शक्ति की सेवा के लिए कमर कसी है। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि हाईकमान के निर्देश पर सेना भर्ती के दौरान युवाओं के ठहरने और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक यूनियन के जिला कार्यालय महावीर चौक पर रहेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img