Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

निगम ने शुरू किये जीएफसी में फाइव स्टार रेटिंग पाने के प्रयास

  • शासन से आये विशेषज्ञों ने दिए अधिकारियों व टीम को टिप्स

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर:  सहारनपुर ने गार्बेज फ्री सिटी (कूड़ा कचरा मुक्त शहर ) की श्रेणी में फाइव स्टार रेटिंग पाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। शासन द्वारा भेजे गए विशेषज्ञों ने निगम के अधिकारियों व स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान से जुड़े टीम सदस्यों को इस सम्बंध में अनेक जानकारियों से अवगत कराया।

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत सहारनपुर नगर निगम गार्बेज फ्री सिटी (जीएफसी) की श्रेणी में फाइव स्टार रेटिंग के लिए आवेदन कर रहा है। सहारनपुर नगर निगम को गार्बेज फ्री सिटी (कूड़ा कचरा मुक्त शहर ) की श्रेणी में फाइव स्टार रेटिंग पाने के लिए क्या-क्या मानक अपनाने होंगे|

और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सामने आने वाली चुनौतियों से कैसे निपटा जायेगा, इस सम्बंध में प्रदेश शासन के राज्य मिशन निदेशक द्वारा भेजे गए विशेषज्ञों ने निगम के अधिकारियों और स्वच्छता सर्वेक्षण टीम के सदस्यों को टिप्स दिए।

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के मंडल कार्यक्रम प्रबंधक वैभव पांडेय ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022, ओडीएफ प्लस-प्लस तथा जीएफसी के अंतर्गत निगम गतिविधियों की जानकारी लेते हुए समीक्षा की और उन गतिविधियों से सम्बंधित समस्याओं को सुनते हुए उनका हल भी सुझाया। वैभव पांडेय ने सिटी सोलिड वेस्ट एक्शन प्लान की भी जानकारी ली और बताया कि सहारनपुर किस प्रकार स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में अपनी रैंकिंग बढ़ा सकता है।

उन्होंने बताया कि जीएफसी के लिए सभी निकायों और निगमों को अपनी-अपनी तैयारियों के लिए अलग अलग स्टार के लिए आवेदन करना है। समीक्षा बैठक में अपर नगरायुक्त राजेश यादव, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रियदर्शी, स्वच्छता मिशन की जिला समन्वयक जसलीन कौर तथा विभिन्न निकायों के अधिशासी अधिकारी शामिल रहे।

इससे पूर्व नगरायुक्त ज्ञानेद्र सिंह ने निगम अधिकारियों व स्वच्छता टीम से जुड़े सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बार सहारनपुर निगम जीएफसी में फाइव स्टार रेटिंग के लिए आवेदन कर रहा है।

इस रेटिंग को पाने तथा स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में सहारनपुर को नंबर वन लाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करें। उन्होंने शहर के लोगों से स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत सिटीजन फीडबैक में सहयोग करने तथा सड़कों व नाले नालियों में कूड़ा न डालने की अपील की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img