- घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, चार हायर सेंटर रैफर
जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: ऊन रोड पर रंगाना गांव बस स्टैंड के निकट कार एवं बस की आमने सामने की जबरदस्त भिडंत मे हो गई। दुर्घटना में कार में सवार एक महिला और एक युवती समेत चार लोग घायल हो गए जबकि बस में सवार एक यात्री भी घायल हो गया। कार में फंसे घायलों की चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने उन्हें बाहर निकाला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भिजवाया, जहां से गंभीरावस्था में चार घायलों को हायर सैंटर रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
सोमवार को कस्बे के ऊन रोड पर रंगाना बस स्टैंड के पास ऊन की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस की झिंझाना की ओर से आ रही कार के साथ आमने-सामने की जबरदस्त भिडंत हो गई। दुघर्टना में कार में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने घायलों को कार से बाहर निकाला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को 108 एबुलेंस की मददद से झिंझाना सीएचसी भिजवाया। बस में सवार घायल ने अपना नाम लियाकत पुत्र शफीक निवासी भूरा बताया है। जबकि कार सवार कामिल पुत्र राशिद, मुसर्रफ पत्नी कामिल, जुबेरिया पुत्री कामिल, देवेंद्र बताया। कार सवार कामिल ने बताया कि वह अपनी कार से चालक देवेंद्र के साथ हरियाणा के अंबाला से झिंझाना में अजीम पुत्र बाबू इलियास के यहां रिश्तेदारी मे आये थे।
सुबह के समय झिंझाना से सहारनपुर जा रहे थे। जिसमे रंगाना मे तेज रफ्तार बस से भिडंत हो गई। सीएचसी पर तैनात चिकित्सक द्वारा गंभीर रुप से घायल चार लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। सीनियर उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने बताया एक्सीडेंट की सूचना मिली थी|
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है,जहां से उन्हे हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

