Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

बेटे ने बाप को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

गागलहेड़ी: एक बेटे ने अपने बाप को इसलिये मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि वह हर दिन शराब पीकर घर में आता था। समझाने के बाद भी जब बाप ने शराब पीना नहीं छोड़ा तो नाराज होकर बेटे ने अपने ही बाप को ठिकाने लगा दिया।

पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को हिरासत में ले लिया, मृतक को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार नीटू कुमार पुत्र जगपाल चोरा खुर्द का रहने वाला है। नीटू से गुरुवार की शाम को शराब पीने की बात पर घर में पिता से कहासुनी हो गयी।

जिसके बाद बेटे नीटू ने पिता जगपाल के पेट में चाकू मार दिया। चाकू लगते ही पिता जगपाल जमीन पर गिर गया। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची गागलहेड़ी पुलिस ने घायल अवस्था में जगपाल को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान जगपाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा हत्यारोपी बेटे नीटू कुमार को हिरासत में ले लिया है।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने परिजनों, मित्रों एवं परिचितों से जब इस सबन्ध में जानकारी निकाली तो पता चला कि मृतक घर में रखे गेंहू, चावल शराब के लिए बेचता था। जिसपर परिजन उसे रोकते तो वह उल्टा उनके साथ मारपीट करता था।

थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि विवाद शराब पीने को लेकर था। मौके से हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

 

 

 

 

 

 

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img