जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: जनपद के लगभग 70 बच्चों को लेकर जिला व्यायाम शिक्षक अरविंद अहलावत के नेतृत्व में विभिन्न ब्लॉकों के व्यायाम शिक्षक अपनी-अपनी टीमों के साथ रवाना हुए।
मुरादाबाद में आयोजित हो रही दो दिवसीय मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ी आज प्रथम दिन विभिन्न प्रकार के खेल जैसे दौड़, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन आदि में अपना दमखम दिखाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर बाद तक जनपद ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए लगभग 14 मेडल जीत लिए थे।
जिनमें 200 मीटर जूनियर में प्रियांशी प्राथमिक में सुहानी प्रथम रही। 200 मीटर व 100 मीटर बालक प्राथमिक में शाहनवाज प्रथम में आमिर प्रथम, चक्का फेंक में निशा प्रथम रही।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

