Saturday, September 12, 2026
- Advertisement -

बप्पा के भोग में इस बार बनाएं ये 7 आसान मिठाइयां, बनाना भी है बेहद आसान

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। गणेश चतुर्थी का त्योहार आते ही घरों में बप्पा के स्वागत की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। घर की सजावट से लेकर पूजा-पाठ और आरती तक, हर चीज की अपनी खास अहमियत होती है। लेकिन गणपति बप्पा के भोग की बात हो तो मोदक और तरह-तरह की मिठाइयां सबसे पहले याद आती हैं।

हालांकि त्योहार की तैयारियों के बीच हर किसी के पास घंटों किचन में खड़े होकर प्रसाद बनाने का समय नहीं होता। ऐसे में ऐसी रेसिपीज काम आती हैं, जो कम समय और कम सामग्री में आसानी से तैयार हो जाएं।

अगर आप भी इस गणेश चतुर्थी पर घर पर ही शुद्ध और स्वादिष्ट प्रसाद बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए महंगे सामान या मुश्किल रेसिपी की जरूरत नहीं है। सूजी, बेसन, नारियल, गुड़, मखाना, खजूर और घर में मौजूद कुछ सामान्य सामग्री से स्वादिष्ट प्रसाद तैयार किया जा सकता है। आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी के लिए 7 आसान और झटपट बनने वाली प्रसाद रेसिपीज।

1. सूजी का हलवा

गणेश पूजा के लिए सूजी का हलवा सबसे आसान और लोकप्रिय प्रसाद में से एक है। इसे बनाने के लिए कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें सूजी डालकर धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनें। जब सूजी से खुशबू आने लगे, तो इसमें पानी और चीनी डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं।

हलवा गाढ़ा होने पर इसमें इलायची और अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स डालें। कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट प्रसाद तैयार हो जाएगा।

2. नारियल के लड्डू

कम समय में कुछ मीठा तैयार करना हो तो नारियल के लड्डू अच्छा विकल्प हैं। कद्दूकस किए हुए नारियल में कंडेंस्ड मिल्क मिलाकर धीमी आंच पर कुछ देर पकाएं। जब मिश्रण अच्छी तरह गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें।

अब मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू तैयार करें। इन्हें और स्वादिष्ट बनाने के लिए ऊपर से सूखे नारियल की कोटिंग भी कर सकती हैं।

3. बेसन के लड्डू

बेसन के लड्डू त्योहारों में बनने वाला पारंपरिक प्रसाद है। इसे बनाने के लिए कड़ाही में घी गर्म करके बेसन डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें। बेसन का रंग हल्का सुनहरा होने और खुशबू आने तक इसे अच्छी तरह भूनना जरूरी है।

बेसन को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर इसमें बूरा या पिसी चीनी और इलायची मिलाएं। तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बना लें।

4. गुड़ और मखाने की खीर

अगर आप बप्पा के लिए कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं, तो मखाने की खीर ट्राई कर सकती हैं। सबसे पहले मखानों को थोड़े घी में हल्का भून लें। इसके बाद इन्हें दूध में डालकर धीमी आंच पर पकाएं।

जब दूध गाढ़ा होने लगे, तो गैस बंद कर दें और खीर को थोड़ा ठंडा होने दें। इसके बाद स्वादानुसार गुड़ मिलाएं। ऊपर से कटे हुए बादाम, काजू और अन्य ड्राई फ्रूट्स डालकर इसे प्रसाद के रूप में चढ़ा सकती हैं।

5. झटपट पंजीरी

कम मेहनत में तैयार होने वाला सूखा प्रसाद बनाना हो तो पंजीरी एक बढ़िया विकल्प है। इसके लिए घी में आटे को अच्छी तरह भूनें। इसमें भुने हुए मखाने, कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और स्वादानुसार चीनी या बूरा मिलाएं।

स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ी इलायची भी डाल सकती हैं। अच्छी तरह मिलाने के बाद पंजीरी तैयार है।

6. खजूर और ड्राई फ्रूट्स के लड्डू

अगर आप बिना चीनी के मीठा प्रसाद बनाना चाहती हैं, तो खजूर और ड्राई फ्रूट्स के लड्डू बना सकती हैं। इसके लिए बीज निकाले हुए खजूर को पीस लें। इसमें बारीक कटे या हल्के भुने हुए बादाम, काजू और अपनी पसंद के दूसरे मेवे मिलाएं।

सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें। ये स्वादिष्ट होने के साथ जल्दी भी तैयार हो जाते हैं।

7. मोतीचूर के लड्डू

गणपति बप्पा के भोग में लड्डू भी खूब पसंद किए जाते हैं। अगर आप घर पर लड्डू बनाना चाहती हैं, तो मोतीचूर या बूंदी के लड्डू बना सकती हैं।

इसके लिए तैयार बूंदी को चाशनी में अच्छी तरह मिलाएं और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। इसके बाद हाथों से गोल आकार देकर लड्डू तैयार करें। चाहें तो इन्हें ड्राई फ्रूट्स से सजाकर भोग में शामिल कर सकती हैं।

गणेश चतुर्थी पर प्रसाद बनाने के लिए जरूरी नहीं कि आप घंटों किचन में मेहनत करें। इन आसान रेसिपीज की मदद से कम समय में घर पर स्वादिष्ट प्रसाद तैयार किया जा सकता है और पूरे परिवार के साथ त्योहार का आनंद लिया जा सकता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चे में दिखें ये 4 संकेत तो न करें नजरअंदाज, एनीमिया की हो सकती है शुरुआत

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Meerut News: फैक्ट्री के बाहर पड़े प्लास्टिक वेस्ट में लगी भीषण आग, धुएं से ग्रामीण परेशान

जनवाणी ब्यूरो | मेरठ: परतापुर थाना क्षेत्र के अच्छरोंडा-काशी मार्ग...

मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, MBBS की 13,186 सीटें बढ़ीं; कुल सीटें 1.40 लाख पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की...

Ameesha Patel: अमीषा पटेल की मां के घर चोरी, घरेलू सहायिका गिरफ्तार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here