Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

दुल्हंडी के दिन अलग-अलग सड़क हादसों में गई दो युवकों की जान

 

जनवाणी संवाददाता  |

मंसूरपुर: होली के दिन क्षेत्र के सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।युवकों की मौत से परिजनों में बुरी तरह कोहराम मचा रहा।एक मृतक युवक के परिजनों व ग्रामीणों ने थाने के सामने हाईवे जाम कर हंगामा भी किया।

WhatsApp Image 2022 03 19 at 4.35.51 PM 2

 

पहला हादसा बोपाडा निवासी करीबजब बाइक द्वारा अपने खेत से लौटकर वापस घर जा रहा था।तेज गति से आ रही कार ने इसकी बाइक में टक्कर मारी। जिससे शुभम की मौके पर ही मौत हो गई।कार की गति इतनी थी|

WhatsApp Image 2022 03 19 at 4.35.51 PM 1 1

कि सड़क के बराबर में ही कार एक मकान की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई।कार में सवार दो व्यक्तियों को ग्रामीणों ने मौके पर ही दबोच लिया,और पुलिस को सूचना कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

हादसे की सूचना पाकर परिजनों में पूरी तरह से कोहराम मच गया। परिजन ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।पुलिस ने बमुश्किल उन्हें समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वहीं दूसरे सडक हादसे में गांव खानुपुर निवासी करीब 25 वर्षीय युवक अक्षय पुत्र मंगल सेन की हाईवे पर ही अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि अक्षय शादीशुदा था। जिसके दो मासूम बच्चे हैं।इस हादसे में बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।बाद में दोनों के शवों का ग्रामीणों द्वारा अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img