Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

नहर में डूबे युवक का शव मिलने पर परिजनों में मचा कोहराम

 

  • साथियों के साथ भैंसवाल स्थित नहर में नहाने आया था किशोर

जनवाणी संवाददाता  |

गढ़ीपुख्ता: गांव भैंसवाल में डाक बंगले के पास नहर में नहाने के दौरान डूबे युवक का शव गोहरनी स्थित निमार्णाधीन डीएम आवास के निकट से बरामद हुआ है। युवक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया लेकिन परिजनों के कार्रवाई नहीं करने के अनुरोध पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |

आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव सिक्का के मजरा गोमतीपुर निवासी आधा दर्जन युवक बिट्टू पुत्र रिषिपाल, कमल पुत्र अशोक, सूरज पुत्र पवन, मोनू पुत्र विक्रम, शिवम पुत्र अशोक तथा सोनू पुत्र राजेन्द्र होली के पर्व पर गांव भैंसवाल स्थित पूर्वी यमुना नहर में नहाने के लिए गए थे। जैसे ही उक्त युवक नहर में उतरे तभी पानी के तेज बहाव में दो युवक नहर में समा गए। युवकों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे तथा एक युवक सोनू पुत्र राजेन्द्र को किसी प्रकार नहर से बाहर निकाल लिया।

बेहोश युवक को ग्रामीणों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि 17 वर्षीय शिवम पुत्र अशोक पानी में समा गया। जैसे ही इस बात की सूचना शिवम के परिजनों को लगी तो वह तुरंत मौके पर पहुंच गए। सूचना पर गढ़ीपुख्ता पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा गोताखोरों की मदद से शिवम की तलाश प्रारंभ की। गोताखोरों ने नहर में जाल भी डाला लेकिन शिवम का कोई सुराग नहीं लग पाया। वहीं परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पुलिस ने गांव बधेव स्थित नहर पुल पर भी जाल लगाया लेकिन पूरी रात खोजबीन किए जाने के बाद भी शिवम का कोई सुराग नहीं लग पाया था। रविवार की सुबह करीब सात बजे शिवम का शव गोहरनी स्थित निमार्णाधीन डीएम आवास के निकट नहर से बरामद हो गया।

शिवम का शव मिलने से परिजनों में भी चीख पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसे कब्जे में ले लिया लेकिन परिजनों द्वारा कोई भी कार्रवाई न करने के अनुरोध पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बाद में गमगीमन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img