Home Uttar Pradesh News Baghpat स्काउट कैंम्प में छात्राओं को स्ट्रेक्चर बनाना सिखाया

स्काउट कैंम्प में छात्राओं को स्ट्रेक्चर बनाना सिखाया

स्काउट कैंम्प में छात्राओं को स्ट्रेक्चर बनाना सिखाया
  • ग्वालीखेड़ा मां अंबा कॉलेज में कैंप का तीसरा दिन

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: ग्वालीखेडा के मां अंबा बालिका डिग्री कालेज में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर के तीसरे दिन बुधवार को छात्राओं को विभिन्न प्रकार की क्रियाएं सिखाई गयी।

WhatsApp Image 2022 03 23 at 4.05.10 PM

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |

हिदुस्तान स्काउट एंड गाइड के तत्वाधान में चल रहे शिविर में स्काउट एंड गाइड के मंडल प्रभारी सचिन शर्मा ने छात्राओं को लाठी और रस्सी की सहायता से स्ट्रक्चर तैयार करना, दिशाओं का ज्ञान, लाठी और कपड़े से स्टेशन तैयार करना, वन हैंड स्टेशन, टू हैंड फ्री हैंड फॉर एंड स्ट्रक्चर ऑफ ह्यूमन एंबुलेंस का निर्माण करने सहित अनेकों क्रियाएं सिखाई।

संस्था प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने कहा कि छात्राओं स्काउट कैम्प में सिखाई जा रही क्रियाओं का अच्छी तरह से निर्वहन करें। संस्था महासचिव डॉ. रवि पंवार, प्राचार्य डॉ.राजीव गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. शबाना, डॉ गीता, डॉ. शाबरा, डॉ. संजीव, डॉ. सचिन, डॉ. अमित सौलंकी, पूजा, यशपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।