- फोन छुड़ाने को पुलिसकर्मियों ने की काफी मश्क्कत
जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: थाना बिनौली के इंस्पेक्टर का मोबाइल फोन उत्पाती बंदर लेकर फरार हो गया। बंदर से फोन को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मश्क्कत करनी पड़ी। करीब एक घण्टे बाद बंदर ने फोन को छोड़ा।
Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |
इंस्पेक्टर बिनौली देवेंद्र कुमार त्यागी बुधवार की सुबह अपने क्वाटर में बैठकर कुछ कार्य कर रहे थे, की उसी दौरान एक उत्पाती बंदर कमरे में घुस गया और मेज पर रखे उनके मोबाईल को लेकर भाग गया।
फोन पता चलने पर पुलिसकर्मियों ने बंदर से फोन को छुड़ाने के लिए ब्रेड, लड्डू, रोटी आदि सभी सामान डाले किन्तु उसने फोन नही छोड़ा, फोन को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मियों ने मबाईल की खूब बेल भी बजाई, पुलिसकर्मी छतों पर बंदर के पीछे दौड़ते रहे, किंतु बंदर ने भी पुलिसकर्मियों को खूब छकाया बाद में एक घण्टे बाद बंदर ने फोन को छोड़ा तब कही जाकर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।

