Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

तेलंगाना के श्रीशैल पावर स्टेशन में भीषण लगी आग

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: तेलंगाना के श्रीशैल बांध के किनारे स्थित भूमिगत पनबिजली स्टेशन में शॉर्ट सर्किट की वजह से शुक्रवार तड़के आग लग गई। स्टेशन की इकाई 4 में विस्फोट के बाद आग लग गई। फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी को घटनास्थल पर तैनात किया गया है।

बचाए गए दस लोगों में से छह का श्रीशैल के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी भी नौ लोगों के फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि पैनल बोर्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। आसपास घना धुआं छाया हुआ है। यह बांध कृष्णा नदी पर स्थित है जो आंध्रप्रदेश और तेलंगाना को विभाजित करता है।

ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बिजली बंद होने की वजह से उन्हें सफलता नहीं मिली। घने धुएं की वजह से स्टेशन पर बचाव कार्य में मुश्किल आ रही हैं। पावर फेलियर दूसरी बाधा है। राज्य सरकार ने एनडीआरएफ की मदद मांगी।

तेलंगाना के मंत्री जी जगदीश्वर रेड्डी ने कहा, ‘रात को साढ़े दस बजे यूनिट एक में आग लग गई। दस लोग बाहर आने में सक्षम रहे। प्लांट की पावर सप्लाई बंद कर दी गई थी।

हम सिंगारनी कोयला खदान की मदद लेने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि उनके पास ऐसी स्थिति में विशेषज्ञता हो सकती है। फंसे हुए लोगों को बाहर निकालना पहली प्राथामिकता है।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img