जनवाणी ब्यूरो
मेरठ/हस्तिनापुर: गुरुवार सुबह को अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में कस्बे में मौजूद पंजाब नेशनल बैंक में आग लग गई आग लगने से कस्बे में हड़कंप मच गया मामले की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आग पर घंटों मशक्कत के बाद दमकल की टीम के साथ काबू पाया।
कस्बे में मौजूद पंजाब नेशनल बैंक में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई आग की सूचना उस वक्त लगी जब सुबह 9:00 बजे नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी बैंक के बाहर सफाई करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने बैंक के बाहर धुआं निकलता देखा जिसकी सूचना थाना पुलिस को दी मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने आग को बुझाने का घंटों प्रयास किया। आग इतनी तेज थी कि आग पर काबू नहीं पाया। उसके बाद मामले की सूचना पर दमकल की टीम को दी गई।
मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया उधर आग लगने की सूचना पर कस्बे में हड़कंप मचा हुआ है और आसपास के दुकानदारों को भी अलर्ट कर दिया गया था। बैंक कर्मचारियों के अनुसार आग बैंक में मौजूद स्ट्रांग रूम में नहीं पहुंचे जिस कारण बैंक में रखी लाखों रुपए की नगदी सुरक्षित बताई जा रही है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है बैंक कर्मचारियों ने बताया कि बैंक में लाखों रुपए का नुकसान की हो चुका है जिसमें बैंक में रखे कंप्यूटर और फर्नीचर सहित अन्य कई कीमती मशीन जलकर राख हो गई हैं।

