Monday, May 25, 2026
- Advertisement -

Fuel Price: दिल्ली में XP100 पेट्रोल 160 रुपये प्रति लीटर, प्रीमियम डीजल भी महंगा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने अपने प्रीमियम फ्यूल वेरिएंट्स XP100 पेट्रोल और Xtra Green डीजल की नई कीमतें लागू कर दी हैं।

नई कीमतें

ताजा बढ़ोतरी के बाद XP100 पेट्रोल की कीमत 149 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, Xtra Green डीजल में करीब 1.50 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है और यह 91.49 रुपये से बढ़कर 92.99 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

XP100 पेट्रोल क्यों खास है?

XP100 भारत का पहला 100-ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल है, जिसे खासतौर पर हाई-एंड लग्जरी कारों और सुपरबाइक्स के बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया है। Xtra Green डीजल को बेहतर माइलेज और कम उत्सर्जन के लिए जाना जाता है।

पहले भी बढ़ चुके हैं दाम

इससे पहले 20 मार्च को भी प्रीमियम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई थी। उस समय प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2 से 2.30 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए थे, जबकि सामान्य पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

ऑटोमोबाइल ईंधन की कीमतें स्थिर

अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के बावजूद, तेल विपणन कंपनियों ने सामान्य ऑटोमोबाइल ईंधन की कीमतों को स्थिर रखा है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है। मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर है।

कमर्शियल एलपीजी और जेट फ्यूल में बढ़ोतरी

सरकारी कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी की कीमत 195.50 रुपये बढ़ा दी है। 19 किलो सिलिंडर अब 2,078.50 रुपये का हो गया है। यह 1 मार्च के बाद तीसरी और 1 जनवरी 2026 के बाद पांचवीं बार बढ़ोतरी है।

एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतें भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। दिल्ली में ATF का रेट 2,07,341.22 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है, जो पहले 96,638.14 रुपये था। यह पहली बार है जब ATF 2 लाख रुपये प्रति किलोलीटर से ऊपर पहुंचा है। विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और युद्ध के कारण बढ़ी लॉजिस्टिक्स लागत प्रीमियम फ्यूल की कीमत बढ़ने का मुख्य कारण है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: बढ़ती बिजली मांग पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को 24×7 मॉनिटरिंग के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Latest News: UPSC ने निकाली 194 पदों पर भर्ती, 12 जून तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img