Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

बिनौली के व्यापारियों ने डीएम से साप्ताहिक बंदी की मांग की

जनवाणी संवाददाता  |

बिनौली: राष्ट्रीय व्यापार संगठन (इटवा) के तत्वाधान में गुरुवार को बिनौली में व्यापारियों की एक बैठक हुई। व्यापारियों ने एक दिन की  साप्ताहिक बंदी रखने को लेकर विचार विमर्श किया।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |

बैठक में व्यापारियों ने प्रस्ताव रखा की जनपद बडौत, बागपत, छपरौली, टटीरी, अमीनगर सराय, खेकड़ा आदि में  डीएम बागपत के निर्देश पर साप्ताहिक बंदी शुरू हो गई है। उसी तरह बिनौली में भी साप्ताहिक बंदी का एक दिन निर्धारित होना चाहिए।

जिस कारण बंदी में व्यापारी भी अपने पारिवारिक कार्य कर सके। बैठक में बिनौली व्यापार संघ के अध्यक्ष अमित धामा ने व्यापारियों से एक दिन की बंदी पर विचार विमर्श किया जिसमें ज्यादातर व्यापारियों ने एक दिन की बंदी रखने को पूर्ण समर्थन देते हुए सर्वसम्मति से एक दिन की बंदी रखने का निर्णय लिया।

बैठक में ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस संबंध में जल्द ही व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम बागपत राजकमल यादव को ज्ञापन सौंपकर बिनौली में भी एक दिन की साप्ताहिक बंदी की मांग करेगा।

बैठक में महामंत्री योगेश जैन, नीरज नैन,  सुनील जैन, अजय कुमार, धर्मेन्द्र बालियान, रविंद्र कुमार, अभिषेक तोमर, संदीप त्यागी, धर्मेन्द्र राठी, प्रदीप कश्यप, कमल जैन, दिनेश शर्मा, अनुजपाल, परविंद्र कश्यप आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img