Monday, September 28, 2026
- Advertisement -

Weather Update: बारिश से धुली दिल्ली एनसीआर की हवा, प्रदूषण में बड़ी राहत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया है। इस बारिश ने न केवल गर्मी को कम किया है, बल्कि शहर की हवा को भी पूरी तरह से धो डाला है। परिणामस्वरूप, एनसीआर के लोग आज कई महीनों बाद सबसे स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त हवा में सांस ले रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक मौसम इसी तरह सुहावना बना रहेगा, हालांकि सोमवार से बारिश की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है। आईएमडी की वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 28 सितंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) का स्तर 90 से 65 प्रतिशत के बीच रहा। आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

29 सितंबर को तापमान 33 डिग्री से बढ़कर 23 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि 30 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। अक्टूबर की शुरुआत में भी मौसम शुष्क रहेगा। 1, 2 और 3 अक्टूबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, जिसमें तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास स्थिर रहेगा।

बारिश के चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हवा की गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ से ‘अच्छी’ श्रेणी में पहुंच गई है। दिल्ली के अलीपुर में एक्यूआई 27, आनंद विहार में 66, अशोक विहार में 45, आया नगर में 44, बवाना में 35, बुराड़ी क्रॉसिंग में 39, कैंटोनमेंट एरिया में 61, चांदनी चौक में 69 और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 71 दर्ज किया गया।

ये आंकड़े साफ तौर पर दर्शाते हैं कि बारिश ने प्रदूषण को काफी हद तक कम कर दिया है। नोएडा में भी हवा की गुणवत्ता बेहतर बनी हुई है। सेक्टर-125 में एक्यूआई 40, सेक्टर-62 में 29, सेक्टर-1 में 45 और सेक्टर-116 में 42 दर्ज किया गया। वहीं, गाजियाबाद के आंकड़ों की बात करें तो गोविंदपुरम में एक्यूआई 28, इंदिरापुरम में 22, लोनी में 56, संजय नगर में 33, वसुंधरा में 28 और वेद विहार-लोनी में 86 दर्ज किया गया।

हालांकि, गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में एक्यूआई 103 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है, लेकिन बाकी इलाकों की तुलना में यह अभी भी काफी बेहतर है। एनसीआर के लिए यह समय राहत भरा है। प्रदूषण के मामले में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक आसमान साफ रहेगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन बारिश न होने के कारण उमस बनी रह सकती है। सोमवार से बारिश की संभावना न के बराबर है, जिससे आने वाले दिनों में प्रदूषण के स्तर में फिर से इजाफा हो सकता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

J&K: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में फिर हंगामा, उमर अब्दुल्ला के स्टेटहुड प्रस्ताव पर भाजपा का विरोध

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में मुख्यमंत्री उमर...

Himachal Pradesh: हिमाचल में बारिश के बीच भूस्खलन, जांगलिख पुल के पास सड़क पर गिरा मलबा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों...

Asian Games 2026: शूट-ऑफ के रोमांच में ईशा सिंह ने जीता रजत, Gold से चूकीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here