Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

…और फिर सीजन का पहला मैच हार गई रोहित की टीम

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आईपीएल 2022 के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हरा दिया। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई को एक बार फिर सीजन के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए थे। दिल्ली की टीम ने 18.2 ओवरों में 179 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 48 रन ललित यादव ने बनाए। वहीं अक्षर पटेल ने भी 38 रन की बेहतरीन पारी खेली।

मुंबई की टीम अक्सर आईपीएल के शुरुआती मैच हार जाती है और बाद के मैचों में लय पकड़ती है। यह टीम सबसे ज्यादा पांच बार ट्रॉफी जीत चुकी है, लेकिन अधिकर मौकों पर इसे शुरुआती मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस साल भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

रोहित शर्मा और ईशान किशन ने इस मैच में मुंबई इंडियंस का शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। इसके बाद रोहित शर्मा आउट हुए और 83 रन पर टीम का दूसरा विकेट भी गिर गया। हालांकि ईशान किशन अंत तक क्रीज पर जमे रहे और अपनी टीम का स्कोर 177 तक ले गए। उन्होंने 48 गेंद में 81 रन की शानदार पारी खेली। इसमें 11 चौके और दो छक्के शामिल थे। वहीं रोहित ने 32 गेंद में 41 रन की पारी खेली। उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए।

दिल्ली के लिए कुलदीप यादव ने चार ओवरों में 18 रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं खलील अहमद ने चार ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए।

178 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम की शुरुआत शानदार थी। पृथ्वी शॉ और टिम सेफर्ट ने पहले विकेट के लिए 30 रन जोड़े। इसके बाद मुरुगन अश्विन और बेसिल थम्पी ने दिल्ली के बल्लेबाजों को आउट करके मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। 72 रन के स्कोर पर दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। ऐसे में मुंबई की जीत लग रही थी, लेकिन ललित यादव ने शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल के साथ दो अहम साझेदारियां कर अपनी टीम को मैच जिता दिया।

पहले ललित और शार्दुल ठाकुर के बीच 32 रन की साझेदारी हुई फिर ललित ने अक्षर के साथ 75 रन जोड़कर अपनी टीम को विजेता बना दिया। दिल्ली के लिए ललित यादव ने 38 गेंद में 48 रन बनाए। उनके अलावा अक्षर पटेल ने 17 गेंद में 38 रन, पृथ्वी शॉ ने 24 गेंद में 38 रन और शार्दुल ठाकुर ने 11 गेंद में 22 रन की पारी खेली।

मुंबई के लिए बेसिल थम्पी ने तीन और मुरुगन अश्विन ने दो विकेट लिए। वहीं टायमल मिल्स को एक विकेट मिला। मुंबई के दो प्रमुख तेज गेंदबाज डेनियल सम्स और जसप्रीत बुमराह फ्लॉप रहे। सम्स ने चार ओवरों में बिना कोई विकेट लिए 57 रन लुटाए। वहीं बुमराह ने 3.2 ओवरों में 43 रन खर्चे उनको भी कोई विकेट नहीं मिला।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img