जनवाणी संवादाता ।
बड़ौत: हीरो होंडा कंपनी द्वारा हीरो के एचएफ डीलक्स मॉडल का माइलेज टेस्ट करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों में हीरो की एचएफ मोटरसाइकिल सब को बहुत पसंद आ रही है। इसी के चलते एचएफ डीलक्स मॉडल को चलाने वाले 10 उपभोक्ताओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
बडोली रोड पर पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को हीरो कंपनी द्वारा एचएफ डीलक्स मॉडल का माइलेज टेस्ट करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया। सभी उपभोक्ताओं की फ्यूल और रीडिंग पहले नोट कर ली गई थी।उनकी तेल की टंकी को फुल कराकर उन्हें पेरीफेरल हाईवे तक जाकर वापस आना था । जिस भी उपभोक्ता बाइक का माइलेज सबसे ज्यादा होगा उसको विजेता घोषित किया जाएगा।
हीरो की एचएफ डीलक्स में आधुनिक टेक्नोलॉजी से बानी हुई है। जिसकी वजह से मोटरसाइकिल में तेल की खपत कम होती है तथा इंजन लंबी उम्र तक चलता है। प्रतियोगिता में ग्राहकों द्वारा माइलेज टेस्ट किए जाने पर प्रथम विजेता मेहंदी हसन की मोटरसाइकिल ने 114 किलोमीटर व द्वितीय विजेता सुंदर की मोटरसाइकिल ने 97 किलोमीटर प्रति लीटर के हिसाब से माइलेज दीया।
हीरो कार्य में प्रस्तुत टेरिट्री सेल्स मैनेजर शुभम मदान, सर्विस मैनेजर सुशांत सिंह राजपूत व भारत हीरो ऑनर सत्येंद्र सिंह मौजूद थे जिन्होंने विजेताओं को पुरस्कार दिया व बाकी सभी उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

