Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

एनएच-709: मांग मंजूर, अंडरपास नहीं बनेगा चौराहा

  • किठौर-श्यामपुर रोड के हाइवे प्वाइंट से अंडरपास की मांग का मामला, धरने पर थे भाकियू भानु और कस्बावासी

जनवाणी संवाददाता |

किठौर: किठौर-श्यामपुर जट्ट मार्ग को नेशनल हाइवे-709 से जोड़ने की मांग मंजूर हो गई। एनएचएआई की परियोजना क्रियान्वयन इकाई द्वारा कनेक्ट प्वाइंट पर गोल चक्कर निर्माण स्वीकृत कर लिया गया है। सोमवार को प्राधिकरण के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी किसान संगठन व नगरवासियों को तैयार प्रपोजल की प्रति उपलब्ध कराई है।

गढ़मुक्तेश्वर-करनाल हाइवे-709 का क्रियान्वयन तेजगति से चल रहा है। इस हाइवे को मेरठ-गढ़मुक्तेश्वर मार्ग से कनेक्ट करने के लिए हसनपुरकलां, नंगली, हापुड़ तिराहा किठौर, शाहजहांपुर, नानपुर समेत आठ स्थानों पर अंडरपास चिन्हित किए गए, लेकिन किठौर व आसपास के लोगों की मांग पर भाकियू भानु के राष्टीय उपध्यक्ष, डा. नुसरत अली, विरेंद्र, भरत सिंह, चेयरपर्सन पति सलमान मुनकाद और कस्बे के गणमान्य श्यामपुर रोड पर एक और अंडरपास की पैरोकारी में लगे थे।

06 23

इसके लिए एनएचएआई के अधिकारियों को कई बार प्रार्थनापत्र दिए, लेकिन सुनवाई नही हुई। गत दिनों भाकियू पदाधिकारियों ने अमरोहा सांसद कुंवर दानिश अली को अपना मांगपत्र सौंपा। कुंवर दानिश ने संसद में मुद्दा उठाया। शनिवार को भाकियू और सलमान मुनकाद समेत कस्बे के सैकड़ों लोगों ने श्यामपुर रोड-हाइवे कनेक्टिविटी प्वाइंट पर धरना देते हुए दानिश अली को मौके पर बुलाया।

उन्होंने अंडरपास का आश्वासन दे दिया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल, डीएम व कमिश्नर मेरठ को भी मांगपत्र की प्रति भेजी गई। बहरहाल तमाम प्रयासों के बाद सोमवार को एनएचएआई से पीडी राकेश सूद और टाटा कंस्टक्शन प्रा.लि. के जीएम, श्रीनिवासन राय किठौर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को श्यामपुर रोड व हाइवे कनेक्टिविटी प्वाइंट पर गोल चक्कर निर्माण के स्वीकृत अभिलेखों की प्रति व रोड मैप दिया। जिसके बाद धरनारत लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।

चार माह पूर्व शुरू हुआ कार्य

बता दें कि एनएच-709 के लिए गत 19 नवंबर को हापुड़ रोड स्थित आईएम इंटर कॉलेज के निकट भूमि पूजन हुआ था। जिसमें कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, एमडीएमएलए सुल्तान सिद्दीकी, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, तत्कालीन किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी प्रोजेक्ट हेड संजय शर्मा आदि मौजूद थे।

बनेंगे तीन फ्लाईओवर

प्रोजेक्ट प्रबंधक एम श्रीनिवासन राव ने बताया कि 50 किमी लंबे इस हाइवे पर तीन फ्लाईओवर, मेरठ-बिजनौर, मेरठ-हापुड़ और हापुड़-मुरादाबाद बनेंगे। काली नदी, गंगा नदी समेत आठ पुल और गढ़ गंगा नदी रेलवे क्रासिंग पर एक बड़ा पुल बनाया जाएगा। कंपनी इस कार्य को दो वर्ष में पूर्ण करेगी।

धांधली का प्रयास

हाइवे के लिए अधिग्रहीत भूमि का शीघ्र और अधिक मुआवजा के नाम पर शाहजहांपुर में कस्बे के ही कुछ लोगों ने उगाही शुरू कर दी थी। जिस पर एमडीएमएलए सुल्तान सिद्दीकी ने शाहजहांपुर पहुंचकर भू-स्वामियों से दलालों के चक्कर में पड़ने और भूमि के मालिकाना हक के दस्तावेजों सहित स्वयं अधिकारियों से मिलने की हिदायत की थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img