Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

ऐलानिया कत्ल करने वालों के साथ पेशी में मारपीट

  • पुलिस की मौजूदगी में हुई मारपीट, जमकर हुआ हंगामा
  • 12 बीघा जमीन के लिए फावड़े से किया था भाई का ऐलानिया कत्ल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जानी थाना क्षेत्र के गांव कलंजरी में तीन दिन पहले 55 वर्षीय स्कूल मैनेजर इंद्रवीर की हुई हत्या के मामले में सोमवार को पेशी के लिए आए ऐलानिया कत्ल के आरोपी आपस में कचहरी में ही भिड़ गए। दोनों पक्षों में पुलिस की मौजूदगी में ही जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग-अलग कराया और आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।

बता दें कि गत शुक्रवार को गांव कलंजरी में स्कूल मैनेजर इंद्रवीर को कुनबे के भाई, भतीजों ने मिलकर फावड़े से काटकर हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए खेत में फेंक दिया था। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को बुलाया और शव की शिनाख्त कराई। पता चला कि इंद्रवीर का कुनबे का भाई नौराज सगे छोटे भाई की पत्नी की 12 बीघा जमीन हड़पना चाहता है।

18 20

इंद्रवीर इसके लिए बार-बार नौराज को समझा रहा था, लेकिन नौराज नहीं माना। कुछ दिन पहले नौराज ने इंद्रवीर को जान से मारने की धमकी दी थी और गत शुक्रवार को अपने बेटों के साथ मिलकर उसका ऐलानिया कत्ल कर दिया। नौराज उसके बेटे दीपक और ज्योति तीनों लोग कत्ल करके भाग गए। पुलिस तभी से पिता-पुत्र की तलाश कर रही थी।

एक-दूसरे को देखते ही खो दिया आपा

इंद्रवीर का ऐलानिया कत्ल करने वाले नौराज और उसके दोनों बेटे सोमवार को कचहरी में पेश होने आए। उधर, मृतक इंद्रवीर के परिवार को जैसे ही यह जानकारी मिली तो इंद्रवीर के घर के छह लोग भी कचहरी पहुंच गए। कचहरी में जैसे ही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को देखा तो आपा खो दिया।

दोनों पक्ष के लोग आपस में कचहरी में ही भिड़ गए और एक-दूसरे से मारपीट शुरू कर दी। दोनों पक्षों को भिड़ता देख कचहरी में मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों में बीच-बचाव कराने का प्रयास किया। तभी मौके पर मौजूद सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। सिविल लाइन पुलिस ने नौराज और उसके दोनों पुत्रों को रोहटा थाने भेज दिया। इंद्रवीर पक्ष से आए छह लोगों को जानी थाने भेज दिया।

पीड़ित पक्ष ने कहा-छोडूंगा नहीं

नौराज उसके पुत्र दीपक और ज्योति को जैसे ही पीड़ित पक्ष के लोगों ने देखा तो खून खौल उठा। पीड़ित पक्ष के लोगों ने कहा कि इन हत्यारों को छोड़ेंगे नहीं। इन्होंने हमारे आदमी की हत्या की है, इनको भी बख्शा नहीं जाएगा। इन बातों को सुनते ही नौराज और उसके पुत्र भी आग-बबूला हो गए और बोले तुझे भी देख लेंगे और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।

बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव

शोभापुर गांव में सोमवार शाम बच्चों के झगड़ों में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। झगड़े के दौरान दोनों पक्षों में पथराव व लाठी-डंडे चले। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शोभापुर गांव में इकलाख व शाहिद का आमने सामने मकान है। बताया कि शाम लगभग आठ बजे उसके भाई नियाज और पड़ोसी शाहिद के बच्चे घर के सामने खेल रहे थे।

किसी बात को लेकर बच्चों में कहासुनी व मारपीट हो गई थी। मारपीट के बाद दोनों पक्षों के बच्चों ने घर जाकर मामले की जानकारी दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों की महिलाएं आमने सामने आ गई। कुछ देर में महिलाओं की कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के लोग भी मारपीट के बाद आमने-सामने आ गए।

दोनों पक्ष की तरफ से जमकर पथराव व लाठी-डंडे चले। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। सूचना पर डायल 112 पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस के जाने के बाद दोनों पक्ष गाली-गलौज करते हुए फिर से एक दूसरे के सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में लिया। वहीं, पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए तहरीर दी। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर आ गई है। मामले की जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img