- जिला अस्पताल में बच्चों के लिए है 20 बेड सुरक्षित
- अस्पताल में 150 बेडों पर है आॅक्सीजन की सुविधा
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: जिला अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं का जायजा लेने के लिए मॉकड्रिल की गई। इस दौरान बच्चों के लिए बनाए गए पीकू वार्ड समेत आॅक्सिजन प्लांट व आॅक्सीजन जनरेटर प्लांट का दौरा किया गया। मॉकड्रिल में लखनऊ से आए डॉक्टर व्यवस्थाओं को लेकर संतुष्ट नजर आए।
सोमवार को प्यारेलाल जिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लेनें के लिए लखनऊ से डा. अमित पहुंचे, इस दौरान अस्पताल में मॉकड्रिल भी की गई। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डा. कौशलेन्द्र ने बताया कि जिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। इस समय अस्पताल में 150 बेडों पर आॅक्सीजन की सुविधा है। साथ ही बच्चों के लिए बनाए गए इंसेटिव केयर यूनिट वार्ड पीकू में 20 बेडों को हर समय किसी भी आपातकाल के लिए तैयार रखा गया है।
लखनऊ से जांच करने के लिए पहुंचे डा. अमित ने सुबह 11 बजे अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल में लगे आॅक्सीजन प्लांट, उसके द्वारा तैयार करने वाली आॅक्सीजन समेत पीकू वार्ड का दौरा किया। साथ ही मॉकड्रिल भी की गई, जिसमें आपातकाल में आवश्यकता पड़ने पर किस तरह मरीजों को इलाज मुहैया कराया जाएगा, इसको भी जांचा गया। करीब दो घंटे तक चली जांच के बाद अस्पताल में सभी तरह की चिकित्सा सुविधाओं पर डा. अमित ने संतोष व्यक्त किया।

