जनवाणी संवाददाता |
थानाभवन: कस्बा स्थित शामली बस स्टैंड पर शनिवार को उप्र सरकार के निर्देशों के अनुपालन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर राणा ने पुलिस टीम के साथ महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर सड़क से गुजरने वाली बसों मे बैठी महिलाओं, बच्चों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को बढ़ते अपराधों के बारे में जानकारी दी।
साथ ही, अपेक्षा की कि आप छोटी से छोटी घटना को भी नजरअंदाज ना करें क्योंकि छोटी-छोटी अनदेखी आगे चलकर एक बड़े अपराध का रूप ले लेती हैं। अगर किसी भी बच्चे व महिला के साथ कोई भी व्यक्ति छेड़खानी, छींटाकशी या कोई असभ्य तरीका अपनाता है। तो वह बच्चा अपने अभिभावक अध्यापक या पुलिस को सूचित करें।
जिससे समय रहते हुए भविष्य में होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इस दौरान एसएसआई आनंद कुमार, कांस्टेबल अनुज कुमार, अमरपाल शर्मा, महिला कांस्टेबल लक्ष्मी, मोनिका, राजेश आदि मौजूद रहे।

