जनवाणी संवाददाता |
मुज़फ्फरनगर: सोमवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय संपर्क भवन पर हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर एक यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें अखिल भारत हिंदू महासभा के अनेक हिंदू वीरों ने आहुति देकर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र कुमार वर्मा द्वारा कार्यकर्ताओं को हिंदुत्व की शपथ दिलाई गई।
एक के बाद हिंदू महासभा के सभी कार्यकर्ता शहर के प्रमुख बाजारों में पहुंचे और वहां पर प्रत्येक दुकानदार को भगवा ध्वज भेंट कर हिंदू नव वर्ष मनाने का आग्रह किया। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा के अलावा हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण चौधरी, कार्यालय प्रभारी सचिन जोगी|
कार्यालय मंत्री एडवोकेट नीलम, सह कोषाध्यक्ष गुनगुन कपूर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष साक्षी वर्मा, जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, महिला प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी सरोज शर्मा, नगर अध्यक्ष कमल त्यागी, महिला प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष कमलेश देवी, युवा जिला अध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष विशाल शर्मा, वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, गौरव, नीरज शर्मा, आकाश, जिला मंत्री शौर्य भारद्वाज तथा शिवसेना के जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा भी उपस्थित रहे।
सभी कार्यकर्ता बाजारों में जय श्री राम का नारा लगाते हुए प्रत्येक दुकान पर भगवा झंडा लगाते हुए आगे बढ़े और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए अपना समर्थन व्यापारियों से देने का अनुरोध किया।

