Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

कुट्टू का आटा खाने से एक परिवार के आठ लोग बीमार

  • एसडीएम बृजेश कुमार ने बीमारों का हालचाल जाना
  • खाद्य विभाग ने दुकान से सेंपल ​भरे, दुकानदारों ने करा विरोध
  • सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को दी गई छुट्टी

जनवाणी संवाददाता  |

थानाभवन: चैत्र नवरात्र में व्रत में उपयोग किए गए कुट्टू के आटा के व्यंजन खाने के बाद एक परिवार के आठ लोगों को फूड प्वाइंजिंग हो गया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने बीमारों को स्थानीय सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 3 अप्रैल से 9 अप्रैल 2022 तक || JANWANI

 

उधर, जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी शामली बृजेश कुमार और खाद्य विभाग की टीम कस्बे में पहुंची। एसडीएम ने जहां अस्पताल में बीमारों का हालचाल जाना, वहीं खाद्य विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से कुट्टू का आटा, सरसों का तेल, सामक के चावल आद के सेंपल भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला को भेज दिए हैं।

WhatsApp Image 2022 04 03 at 3.44.55 PM
शनिवार की शाम को नगर के घंटाघर चौक स्तिथ सतीश कुमार की दुकान से मोहल्ला हाफिज दोस्त निवासी व्यक्ति चैत्र नवरात का व्रत खोलने के लिए सरसों का तेल, कुट्टू का आटा, सेंधा नमकर आदि सामग्री खरीद कर लाया था। परिवार ने कुट्टू के आटे की कचौरी और पकौड़ी आदि बनाई। इसके बाद उन्होंने पूजा-पाठ कर व्रत खोला। लेकिन उसके कुछ ही देर बाद परिवार के सदस्यों की तबियत खराब होने लगी।

रात में आचानक सिर-पेट में दर्द और उल्टी दस्त शुरू हो गए तो सभी आठ सदस्यों को कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। अस्पताल में डाक्टरों कुट्टू का आटा खाने से बीमार ने सलेलता पत्नी धर्मपाल, मीनाक्षी पुत्री धर्मपाल, सारिका पत्नी संजीव, गीता पत्नी महिपाल, पूजा पत्नी प्रमोद, प्रवेश पुत्र पप्पू, रामलेश पत्नी पप्पू, बेबी पत्नी लाला आदि का उपचार किया। उसके बाद उनको वापस घर भेज दिया।

रविवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक परिवार के आठ सदस्यों का कुट्टू का आटा खाने से बीमार होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी जसजीत कौर के आदेश पर एसडीएम शामली बृजेश कुमार और खाद्य विभाग की टीम कस्बा थानाभवन पहुंची। एसडीएम बृजेश कुमार ने पीड़ितों के घर पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना।

साथ ही, पूरे मामले की जानकारी की। खाद्य विभाग की टीम जब घंटाघर चौक स्थित सतीश की परचून की दुकान पर पहुंची तो वहां से कुट्टू का आटा व सामक के चावल दुकानदार ने पहले ही हटा दिए थे।

एसडीएम शामली बृजेश कुमार ने बताया कि थानाभवन में कुछ लोग मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से बीमार हो गए हैं। उच्च अधिकारियों के आदेश पर संभावित दुकानों से खाद्यय सामग्री के सैम्पल लिए गए हैं। जांच के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img