Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

श्रद्धापुरी फेज-दो से अवैध कब्जा हटाने को मांगा फोर्स

  • नर्सिंग होम की जमीन पर संप्रदाय विशेष के लोगों ने बना दिया था कब्रिस्तान
  • पिछले दिनों शव को सुपुर्द-ए-खाक करने के दौरान हो गया था टकराव

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: श्रद्धापुरी योजना फेज-दो के पाकेट-सी में नर्सिंग होम के लिए आरक्षित भूमि पर संप्रदाय विशेष के लोगों ने अवैध कब्जा कर कब्रिस्तान बना दिया था। पिछले दिनों इस भूमि पर शव को सुपुर्द-ए-खाक करने का विरोध करने पर संप्रदाय विशेष के लोगों ने हिंदू संगठन के लोगों के साथ मारपीट कर दी थी। जिसमे संगठन का एक कार्यकर्ता को गंभीर चोटे आई थी। एमडीए ने इस भूमि से कब्जा हटाने को लेकर पत्र लिखकर डीएम के. बालाजी और एसएसपी प्रभाकर चौधरी से फोर्स मांगा है।

बता दें कि मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा खसरा 976 गांव नंगलाताशी कासमपुर के अंतर्गत अर्जित भूमि पर भूखंड नियोजित एवं विकसित कर नर्सिंग होम के लिए सागर तोमर को आवंटित करते हुए विक्रय किया गया है। नर्सिंग होम के लिए आवंटित इस भूखंड का कब्जा आवंटी सागर तोमर को प्राधिकरण द्वारा दिया जा चुका है।

आवंटी के द्वारा भूखंड की बाउंड्रीवाल के निर्माण के दौरान कुछ अराजक तत्वों द्वारा आवंटित भूमि को अपनी भूमि बताते हुए विरोध एवं मारपीट की गई थी। विवाद के चलते भूमि की पैमाइश राजस्व विभाग व एमडीए की संयुक्त टीम द्वारा किया गया।

पैमाइश के उपरांत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मेरठ की आख्या मौके पर कब्रिस्तान का रकबा कम नहीं है और जिस स्थान पर कब्र बनाए जाने के संबंध में विवाद उत्पन्न हुआ था वह भूमि जांच में कब्रिस्तान का हिस्सा नहीं है। प्राधिकरण का आवंटी होने के कारण आवंटी के द्वारा भूखंड पर बाउंड्रीवाल के निर्माण के लिए 12 अप्रैल को मौके पर शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस बल की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img