Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

अंतर्राज्यीय जहर खुरानी गिरोह के सदस्य गिरफ्तार

  • सहेली के शादी की सालगिरह की बधाई के बहाने पिला दी थी नशीली कोल्ड ड्रिंक
  • पूरे परिवार को बेहोश कर 30 हजार रुपये की नगदी और जेवर चोरी कर ले गए थे आरोपी
  • राहगीर युवकों को भी बनाते हैं शिकार, जयपुर में भी तीन वारदातों को दिया है अंजाम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आबादी के बीच किराये पर मकान लेकर आसपास में अपनी पहचान बनाकर कुछ दिनों बाद उन्हें नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर लूट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक दंपति समेत तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गिरोह के सदस्यों ने हाल ही में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के प्रह्लाद नगर में एक परिवार को बेहोश कर नगदी व जेवर लूट लिए थे। यही नहीं इससे पहले जयपुर में भी तीन वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने पकड़े आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि प्रह्लाद नगर के रहने वाले शाकिब पुत्र निसार ने रविवार को केस दर्ज कराया था। आरोप था कि सोनम नाम की महिला ने खुद को गांव लिसाड़ी गेट के गुर्जर चौक का बताकर उसकी पत्नी मुस्कान से दोस्ती कर ली थी। रविवार शाम को सोनम अपने पति रहीश के साथ उनके घर आई और शादी की सालगिरह की दावत के रूप में नशीली कोल्ड ड्रिंक और रसगुल्ले लाई।

रहीश अपनी पत्नी सोनम को छोड़कर कुछ देर में आने की बात कहकर चला गया था। इसके बाद सोनम ने उनके पूरे परिवार को वह नशीली कोल्ड ड्रिंक और रसगुल्ले खिला दिए। जब वह बेहोश हो गए तो घर में रखी 30 हजार रुपये की नगदी, जेवर और कीमती सामान समेट कर फरार हो गई थी। शाकिब की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस टीम ने रहीश पुत्र अनीश, सोनम पत्नी रहीश निवासीगण अंजुम पैलेस थाना ब्रह्मपुरी और साजिद पुत्र शफाकत निवासी गुलिस्ता गार्डन चार खंभा थाना लिसाड़ी गेट को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए तीनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि सोनम राह चलते लड़कों को अपनी खुबसूरती के जाल में फंसाकर उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसका सारा सामान चोरी कर लेती है। यही नहीं करीब एक माह पहले वह लोग जयपुर घुमने गए थे, वहां पर भी उन्होंने तीन वारदातों को अंजाम दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img