Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

स्कूल खुलते ही ट्रांसपोर्ट का बढ़ा किराया

मेरठ के स्कूल सोमवार को दो वर्ष बाद पूरी क्षमता के साथ खुल गए। इस बीच बच्चों को स्कूल लाने ले जाने में लगे वाहन संचालकों ने 20 फीसदी तक किराया बढ़ा दिया। इसका सीधा असर अभिभावकों की जेब पर पड़ा है। उधर, इन वाहन संचालकों का तर्क है कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। सीएनजी के दाम भी बढ़ गए। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने का सिलसिला थम नहीं रहा है। यह सिलसिला रुक नहीं पा रहा है, इसलिए भाड़ा बढ़ाना जरूरी हो गया है। क्या पेट्रोलियम पदार्थों पर बढ़ रही कीमत पर अंकुश लगेगा।

  • महंगाई की मार: जनपद में पूरी क्षमता के साथ खुले स्कूल, चालकों ने किमी के हिसाब से बढ़ाया किराया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पेट्रोलियम कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला अभी जारी है। पेट्रोल-डीजल से लेकर सीएनजी और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें भी बढ़ाई जा रही हैं। इन सबका असर घर से दफ्तर आने-जाने बच्चों के स्कूल ट्रांसपोर्ट से लेकर रसोई खर्च तक पर पड़ रहा है। इसे लेकर अभिभावक परेशान दिख रहे हैं।

15 5

अभिभावकों को भय सता रहा है कि अगर इसी तरह पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतें बढ़ती रही तो आगे और दिक्कत खड़ी हो सकती है। उनका कहना था कि कोरोना की वजह से एक तो पहले ही लोगों की आर्थिक स्थिति खराब है, ऐसे में इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए।

सामान की कीमतों पर भी असर

लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों का माल भाड़े पर भी असर पड़ रहा है। माल भाड़ा महंगा होने से सामान की कीमतों में भी 10 से 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी संभव है। क्योंकि करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा का कहना है कि लगातार तेल की कीमतें बढ़ने से कई ट्रांसपोर्टर 10 फीसदी तक कीमतें बढ़ा चुके हैं। आने वाले दिनों में 5 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी और देखने को मिल सकती है।

किताब और ड्रेस भी हुई महंगी

एक अप्रैल से जिले के सभी स्कूल दो वर्ष बाद पूरी क्षमता के साथ खुल चुके हैं। इस बीच बच्चों को स्कूल लाने ले जाने वालों वाहनों जैसे आॅटों और वेन आदि के किराए में वाहन संचालकों द्वारा 20 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। जिसका बोझ अभिभावकों की जेब पर पड़ रहा है।

वहीं, दूसरी ओर किताबों और ड्रेस के दामों में भी गत वर्ष की उपेक्षा दामों में इजाफा हुआ है। वाहन संचालक उमेश का कहना है कि यह इजाफा लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की वजह से किया गया है। हाल में ही सीएनजी के दाम भी बढ़ाए गए हैं। ऐसे में वाहन चलाना मुश्किल हो रहा था। उन्होंने बताया कि यदि पहले 800 रुपये माह लिए जा रहे थे तो अब उसको बढ़ाकर एक हजार 50 रुपये कर दिया गया है।

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने लोगों के घर का बजट भी बिगाड़ दिया है। हालांकि शासन की ओर से स्कूलों को ट्रांसपोर्ट के किराए में इजाफा न करने के आदेश दिए गए थे। मगर स्कूल पहुंचाने के लिए अभिभावकों द्वारा आॅटो और वेन का सहारा भी लिया जाता है। उनके किराए में चालकों द्वारा इजाफा किया गया है। महंगाई दिन प्रतिदिन आसमान छू रही हैं, जिससे लोगों को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। अधिकांश अभिभावकों का कहना है कि किराया सभी के स्तर पर बढ़ाया गया है। चालकों द्वारा यह किराया किलोमीटर के हिसाब से बढ़ाया जाता है।

डीजल के दाम बढ़ने से टैक्सी का भी बढ़ा किराया

पेट्रोल और डीजल के दाम दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं। जिसके चलते ट्रैवल्स एजेंसियों ने भी अपना चार्ज अतिरिक्त वसूलना शुरू कर दिया है। पहले जहां दिल्ली व अन्य राज्यों के लिये बुकिंग के 11 रुपये प्रति किमी लिये जा रहे थे। वहीं, अब यह रेट बढ़कर 12 रुपये प्रति किमी हो गये हैं।

डीजल के बढ़ते दामों का असर धार्मिक यात्राओं पर भी पड़ेगा। ट्रैवल्स एजेंसियों ने भी अपने पैकेज बढ़ाने शुरू कर दिये हैं, जो बुकिंग आगे होंगी उसमें रेट अतिरिक्त लगाकर ही बुकिंग की जाएंगी। पेट्रोल डीजल के लगातार बढ़ते दामों से सभी परेशान है। इसका असर सभी चीजों पर पड़ रहा है।

खाने से लेकर कपड़ा समेत तमाम चीजे महंगी हो चुकी है। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर अब किराया भाड़ा भी बढ़ना शुरू हो गया है। रोडवेज की बसों ने तो किराया बढ़ाया ही है। अब टैक्सी संचालकों की ओर से भी किराया बढ़ा दिया गया है। ट्रैवल्स एजेंसियों ने भी प्रति किमी के हिसाब से अब अतिरिक्त चार्ज वसूलना शुरू कर दिया है।

12 से 13 रुपये प्रति किमी हुआ किराया

पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों का असर सभी चीजों पर पड़ रहा है। मेरठ में मंगलवार को पेट्रोल जहां 104.09 रुपये प्रति लीटर रहा तो डीजल के दाम 95.67 रुपये प्रति लीटर रहे। दोनों के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं ऐसे में ट्रैवल्स एजेंसियों और टैक्सी संचालकों ने भी अपना भाड़ा बढ़ा दिया है।

चौधरी ट्रैवल्स एजेंसी के आॅनर संजीव चौधरी ने बताया कि पहले 11 रुपये प्रति किमी के हिसाब से भाड़ा लिया जा रहा था, लेकिन जब से डीजल के दाम बढ़ने शुरू हुए है। तब से 12 से 13 रुपये किमी विद ऐसी लेने शुरू कर दिये गये हैं। लोकल में भी यही भाड़ा वसूला जा रहा है। इसके अलावा पार्टी को कहीं भी जाना हो उसे टोल भी खुद ही देना होगा। मतलब भाड़ा तो अतिरिक्त देना ही होगा इसके अलावा टोल अलग से देना होता है।

धार्मिक यात्राएं भी हुर्इं महंगी

जिंदल ट्रैवल्स एजेंसी के आॅनर आयूष जिंदल ने बताया कि पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों का असर सभी पर पड़ रहा है। उनकी ओर से भी पैकेज पर अतिरिक्त शुल्क बढ़ाया गया है। हालांकि उन्होंने बताया कि जो बुकिंग उनके यहां पहले ही हो चुकी हैं। उन पर कोई शुल्क नहीं बढ़ाया जा रहा है, लेकिन जो बुकिंग अब आगे ली जा रही है। उस पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले जहां चारधाम यात्रा के लिये प्रति व्यक्ति 7,500 रुपये लिये जा रहे थे। वहीं, अब अगली बुकिंग पर यह 8,000 रुपये प्रति व्यक्ति पड़ेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img