Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

22 यूपी गर्ल्स बटालियन ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित

  • पुष्प वर्षा कर शहीदों के परिजनों को दी श्रद्धांजलि

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एनसीसी स्टाफ व कैडेट्स 22 यूपी गर्ल्स बटालियन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शहीद परिवार वालों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

भारत के विभिन्न देशों से लड़े गए युद्ध तथा आंतरिक आंतरिक युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के साथ एनसीसी कैडेट का परिचय कराया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य द्वार पर कैडेट्स द्वारा शहीद व उनके परिवारवालों पर पुष्पवर्षा के साथ हुआ। इसके बाद कैडेट्स ने शहीदों के फोटो को मंचासीन किया तथा मेजर मीनू तोमर, सूबेदार मेजर हरजीत सिंह, शहीद के परिवारजनों व कैडेट्स द्वारा माला पहनाकर व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।

18 5

बटालियन की एडम आॅफिसर मेजर मीनू तोमर ने इस अवसर पर मेजर गौरव शर्मा, लेफ्टिनेंट तरुण नैय्यर सेवा मेडल, सूबेदार मुस्तफा खान, ग्रेनेडियर सूबेदार मेजर कृष्ण कुमार, सिपाही राजवीर सिंह, सिपाही बलिदान, रायफलमैन शीशपाल, सिग्नल मैन महेंद्र सिंह त्यागी और हवलदार हरपाल सिंह के परिवार का पौधा देकर सम्मान किया।

कोर्पोरल कंचन ने शहीद का परिवार के नाम खत नामक कविता सुनकर सबकी आंखों व दिल में जोश भर दिया। लेफ्टिनेंट सविता चौधरी ने भारत के वीरों को है शत-शत बार नमन स्वरचित कविता प्रस्तुत की। रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के तीस व देवनागरी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के पांच कैडेट्स प्रतिनिधि स्वरूप उपस्थित थे।

25 4

कार्यक्रम का संचालन कैप्टन डा. अंजुला राजवंशी, एनसीसी अधिकारी, रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज द्वारा किया गया। मेजर मीनू तोमर, एडम आॅफिसर 22 यूपी गर्ल्स बटालियन ने सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम की प्लानिंग एडम आॅफिसर मेजर मीनू तोमर, कैप्टन डा. अंजुला राजवंशी, लेफ्टिनेंट सविता चौधरी व सीनियर जीसीआई संध्या सिंह ने की। इस अवसर पर अवनी, नीलाक्षी, प्रियांशी कटारिया, एशिता, किशी राठौर, चित्रा, तनु, कंचन, प्रियांशी प्रिया, अर्निका, साक्षी, शिवानी, सिमरन, ट्विंकल, खुशी टंडन, निशा, कंचन कन्नोजिया आदि कैडेट्स उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img