Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

दिल्ली रोड पर भीषण जाम, गर्मी में बिलबिलाये लोग

  • गलियों व अंदरुनी सड़कों पर पड़ा असर, समस्या और बढ़ेगी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रैपिड रेल निर्माण को लेकर दिल्ली रोड पर बहादुर मोटर्स के पास सड़क में काम शुरू होने के कारण सुबह बैरिकेडिंग करने से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम हो गई। सुबह आपिस जाते समय लोगों को भीषण गर्मी में जाम का दंश झेलना पड़ा। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान ट्रैफिक पुलिस और रैपिड के मार्शल भी व्यवस्था नहीं बनवा पाए।

दिल्ली रोड पर मंडी से लेकर मेट्रो प्लाजा तक स्थिति दिन पर बिगड़ती जा रही है। बीच सड़क पर पिलर बनने और अंडर ग्राउंड काम होने से सड़क के एक हिस्से को रैपिड रेल स्टाफ ने कवर कर लिया है। अभी तक तो काम चल रहा था, लेकिन टेलीफोन एक्सचेंज के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा कवर करने से हालात बिगड़ गए।

19 5

सुबह जब लोग सोकर उठे और मंडी और टीपी नगर से लौटने लगे तो देखा कि बाउंड्री रोड एक्सचेंज के पास निकलने वाला रास्ता काफी छोटा हो गया है। सुबह के वक्त मंडी से निकलने वाले ई-रिक्शा और आटो के अलावा छोटा हाथी और कारों ने हालात बदतर कर दिये। सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिस ने भीड़भाड़ वाले चौराहों पर बैरियर लगाकर ट्रैफिक डायवर्ट कर जाम खुलवाया।

परतापुर से मोदीपुरम तक रैपिड रेल का कार्य तेज गति से चल रहा है। पहले रिठानी से संजय वन तक जाम लगा। दिल्ली से आने वाले बड़े वाहन जाम में फंस गए। पुलिस ने बाइपास की तरफ ट्रैफिक डायवर्ट कर जाम खुलवाया। इसके बाद मेवला फ्लाईओवर के पास वाहन जाम में फंस गए। जाम बढ़ता हुआ नवीन मंडी तक पहुंच गया। ट्रांसपोर्ट नगर और मेट्रो प्लाजा के सामने भी यही स्थिति रही।

पुलिस ने वाहनों को शारदा रोड की तरफ डायवर्ट किया तो यहां भी जाम लग गया। इसके साथ भूमिया पुल, गोलाकुआं, लिसाड़ी गेट चौराहा, हापुड़ अड्डा, कचहरी का पुल, जीरो माइल चौराहा, बेगमपुल, लालकुर्ती पैंठ एरिया, बच्चा पार्क, छतरी वाला पीर चौराहा, खैरनगर चौराहा, ईव्ज चौराहा, रेलवे रोड चौराहा, घंटाघर, केसरगंज, भैंसाली रोडवेज आदि पर भी जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस ने रेलवे रोड चौराहे पर बैरियर लगाकर ट्रैफिक डायवर्ट किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Abhishek Banerjee: अभिषेक बनर्जी हमले मामले में पांच गिरफ्तार, टीएमसी ने भाजपा पर लगाया आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में 31 मई को बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)...

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...
spot_imgspot_img