Tuesday, May 19, 2026
- Advertisement -

आलू में हैं कई अद्भुत गुण

 

Sehat 2


आलू को भारतीय रसोई का राजा माना जाता है। अधिकतर सूखी सब्जियों में एक आलू भी स्वाद को बढ़ा देता है जैसे आलू बींस, आलू बैंगन, आलू मेथी, आलू पालक आदि। आलू में विटामिन सी, बी कांपलेक्स, आयरन, कैल्शियम, मैंगनीज, फास्फोरस जैसे तत्व मौजूद होते हैं। बहुत से लोग डर के कारण आलू का सेवन कम से कम करते हैं। उन्हें डर होता है कि आलू के सेवन से चर्बी बढ़ती है।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 3 अप्रैल से 9 अप्रैल 2022 तक || JANWANI

अगर उबला आलू सप्ताह में दो तीन बार और एक या दो आलू खाए जाएं तो आपको आलू में मौजूद सभी पौष्टिक तत्व भी मिलेंगे और चर्बी भी नहीं बढ़ेगी।

आइए जानें आलू के अनोखे गुणों को:

 

  • भुना आलू नमक मिलाकर खाने से चर्बी कम होती है।
  • जलने पर कच्चा आलू कुचलकर जले भाग पर तुरंत लगाने से लाभ मिलता है।
  • पिसा आलू त्वचा पर मलने से रंग साफ होता है।
  • आलू में पोटेशियम साल्ट होने के कारण भुना आलू खाने से कब्ज दूर होती है।
  • आलू के टुकड़ों को गर्दन, कुहनी, घुटनों, टखनों पर रगड़ने से वहां की त्वचा नर्म और साफ होती है।
  • एक्ने और मुहांसों को दूर करने के लिए कच्चे आलू का पेस्ट प्रभावित स्थान पर लगाएं। लाभ मिलेगा।
  • चेहरे और खुली त्वचा पर कच्चे आलू का पेस्ट लगाने से त्वचा में ब्लीचिंग वाला लाभ मिलता है।
  • काले दाग धब्बों और झुर्रियों से भी सुरक्षा देता है आलू का ठंडा जूस। आलू कद्दूकस कर उसका पानी निचोडकर थोड़ी देर फ्रिज में रखें। उसमें थोड़ी मुल्तानी मिट्टी मिलाएं और प्रभावित स्थान पर लगााएं। थोड़ी देर बाद चेहरा धो लें। आपकी त्वचा नर्म और चमकदार बनेगी।
  • सूर्य की किरणों से बचाव हेतु खुली त्वचा पर आलू का जूस लगाकर निकलें। तेज सूर्य की किरणें त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाएंगी।
  • आलू त्वचा के लिए एक प्राकृतिक क्लींजर भी हे। अपने चेहरे, गर्दन, बाजुओं ओर पैरों पर कच्चा आलू रगड़ने से त्वचा पर प्राकृतिक ग्लो आता है। आलू को रगड़ने के 25 मिनट बाद गुनगुने पानी से त्वचा को धोएं।
  • आंखों को आराम देने के लिए या आंखों के चारों ओर काले घेरों की कालिमा कम करने हेतु कच्चे आलू के स्लाइस आंखें बंद कर रखें। फिर आलू की साइड बदल लें। इस बीच कच्चे आलू का पेस्ट त्वचा पर लगाएं। इससे चेहरे पर आई सूजन भी कम हो जाएगी। आंखों पर स्लाइस लगाने से पूर्व आलू अच्छी तरह धो लें। बाद में कटे हुए स्लाइस न धोएं। ऐसे ही आंखों पर रखें।
  • चार आलू सेंक कर उनका छिलका उतार कर नमक मिर्च डालकर खाएं। इससे गठिया रोग में लाभ होता है।
  • आलू के रस में नींबू रस की कुछ बूंदें मिलाकर लगाने से दाग धब्बे हल्के होते हैं।

सुनीता गाबा


janwani address 42

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: देश को अलविदा कह गए भुवन चंद्र खंडूरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार...
spot_imgspot_img