Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

प्रशासन ने ग्राम सभा की सात बीघा भूमि से हटाया अतिक्रमण

जनवाणी संवाददाता |

लक्सर: ग्राम सभा की सात बीघा भूमि पर हुए अतिक्रमण और अवैध कब्जों को प्रशासनिट टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान टीम को कब्जा करने वालों का छिटपुट विरोध भी झेलना पडा।
डौसनी गांव के ग्राम प्रधान कर्णपाल ने फरवरी 2020 में गांव में ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा होने की शिकायत एसडीएम को करते हुए भूमि से अवैध कब्जा व अतिक्रण हटाने की मांग की थी।

एसडीएम ने चकबंदी व राजस्व विभाग की एक चार सदस्यीय टीम का गठन जांच के लिए किया था। 29 सितंबर को जांच टीम ने रिर्पोट प्रशासन को सौंपी। जिसमें ग्राम सभा की खेल के मैदान, बारातघर के लिए सुरक्षित सात बीघा भूमि पर अवैध कब्जे की पुष्टि हुई थी।

एसडीएम ने भूमि को कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिए थे। जिसके बाद प्रशासनिक टीम पुलिस बल के साथ गांव में पहुंची तथा भूमि पर बनाए गए टीन शेड व फसल आदि को हटाकर भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया गया। कब्जा करने वालों ने विरोध करने का भी प्रयास किया। लेकिन उनकी एक नहीं चली। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि भूमि को कब्जा मुक्त कराकर ग्राम सभा के सुपुर्द कर दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi IPHL Vacancy: दिल्ली IPHL भर्ती 2026: 116 पदों पर आवेदन, 85,050 तक सैलरी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने...

UP: आज से मौसम में करवट, 35 जिलों में गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए नए...

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...
spot_imgspot_img