Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

आईपीएल के लिए आज यूएई पहुंचेंगे बेन स्टोक्स 

दुबई, भाषा: विश्व के शीर्ष हरफनमौला बेन स्टोक्स रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए यूएई पहुंचेंगे और छह दिनों तक पृथकवास पर रहने के बाद अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स से जुड़ेंगे। स्टोक्स बीमार पिता की देखभाल के न्यूजीलैंड में थे जिस कारण वह टूर्नामेंट के शुरूआती मैचों में नहीं खेल सके थे। इस 29 साल के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की सीरीज को बीच में छोड़ दिया था। वह कैसर से ग्रसित पिता की देखभाल के लिए क्राइस्टचर्च चले गए थे। राजस्थान रॉयल्स से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि हां स्टोक्स टीम से जुड़ेगे। वह रविवार को यूएई पहुंच रहे है और पृथकवास पूरा करने के बाद टीम के खिलाड़ियों से मिलेंगे। फ्रेंचाइजी ने स्टोक्स की तस्वीर साझा की जिसमें वह यूएई के लिए निकल गए है। इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने इससे पहले इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ तस्वीर साझा कर के लिखा ‘अलविदा कहना कभी आसान नहीं रहता है।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img