- कहा, घबराने की बात नहीं, फिर लड़ेंगे और जीतेंगे
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना स्थानीय निकाय विधान परिषद के समाजवादी पार्टी तथा राष्ट्रीय लोकदल के संयुक्त उम्मीदवार रहे मौ. आरिफ जौला ने कहा कि विधान परिषद के चुनाव में भाजपा ने सत्ताधारी होने का फायदा उठाकर बूथों को कैप्चर किया है, जिसके चलते उनके प्रत्याशी जीत पायें हैं। इस तरह चुनाव में सत्ता का दुरूपयोग किया जाना लोकतंत्र की हत्या है।
आरिफ जौला ने समस्त मतदाताओं का शुक्रिया अदा करते हुये कहा की सत्ता पक्ष ने लोकतांत्रिक मर्यादाओ को पार करते हुये बूथों को कैप्चर किया तथा अपने पक्ष में मतदान कराने में धांधली की है, जिससे परिणाम सत्ता पक्ष में गया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी सत्ता पक्ष की धांधलियों को उजागर किया है।
उन्होंने कहा कि हमने बहुत मजबूती तथा मेहनत से चुनाव को लड़ा है हमे सभी गठबंधन नेताओं तथा मतदाताओं का पूर्ण सहयोग मिला है। आरिफ जौला ने जनता से मिले सहयोग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि घबराने की आवश्यता नहीं है|
क्योंकि फिर चुनाव लड़ा जायेगा और जीता भी जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा सत्ता का दुरूपयोग किया जा रहा है, जिसे जनता भलीभांति समझ रही है। जनता इस पार्टी का इसका हिसाब जरूर लेगी।

