Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

जिला पंचायत अध्यक्ष ने सरकारी स्कूल को दिये 20 हजार रूपये

  • जनपद के अच्छे स्कूलों में से एक है इब्राहिमपुर साधो का सरकारी स्कूल

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: जनपद के उत्कृष्ट विद्यालयों मे शुमार पूर्व माध्यमिक विद्यालय इब्राहिमपुर साधो के नवाचारी प्रयासों को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह ने विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक रामौतार सिंह को किचन के सौन्दर्यकरण के लिए 20 हजार की धनराशि का सहयोग किया है। उनके इस कार्य की चारो ओर प्रशंसा हो रही है।

बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को अधिक से अधिक संसाधन प्रदान करने के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा सामुदायिक सहयोग लेकर विद्यालयों को स्मार्ट बनाने के निर्देश दिये गये हैं।

इसके लिए हालांकि जनपद के अनेक नवाचारी शिक्षक लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। परन्तु महानिदेशक के इस आदेश से सभी शिक्षकों को सामुदायिक सहयोग लेने का एक मौका मिल पायेगा।

इसी कड़ी में ब्लॉक नहटौर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय इब्राहिमपुर साधो के इंचार्ज अध्यापक ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर स्कूल के भोतिक वातावरण को समृद्व करने का भरपूर प्रयास किया।

उनके प्रयासो का सकारात्मक परिणाम यह निकला कि जो स्कूल कुछ वर्षो पहले तक नेपथ्य मे था आज वह जिले के टॉप टेन स्कूलों मे है। आज इस विद्यालय में शानदार आकर्षक परिवेश है।

बच्चों के लिए सुसज्जित कक्षा-कक्ष व प्रयोगशाला है। कुछ दिन पहले जिला पंचायत के अधिकारियों द्वारा विद्यालय की प्रशंसा व वास्तविकता से जिला पंचायत अध्यक्ष को परिचित कराया गया तो उन्होने इंचार्ज अध्यापक को बुलाकर विद्यालय किचन के सौन्दर्यकरण के लिए 20 हजार की धनराशि भेट की।

उन्होने कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे ही कल देश के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे और स्वस्थ समाज के लिए उनका स्वस्थ वातावरण मे पढ़ना अनिवार्य है।

रामोतार ने जिला पंचायत अध्यक्ष की सराहना करते हुए उनका आधार प्रकट किया और कहा कि उनका यह कदम जिले के अन्य सक्षम व जिम्मेदार नागरिकों को विद्यालयों के सहयोग के लिए प्रेरित करेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img