- 500 मीटर दूरी पर मिला किशोर का सिर
- हत्यारोपी को करनी थी किशोर की बहन से शादी
- प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर किशोर को उतार दिया मौत के घाट
जनवाणी संवाददाता |
जानी खुर्द: सिवालखास में प्रेम प्रसंग में बाधक बने किशोर का अपहरण कर हत्या करने की घटना में थाना पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर करीब 300 ग्रामीणों और सैकड़ों पुलिसकर्मियों की निशानदेही पर खेतों की खाक छानकर किशोर के सिर को बरामद किया है। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस की लापरवाही पर सिवालखास पुलिस चौकी का घेराव कर थाना पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर विरो जताया।

शनिवार सुबह सिवालखास-खानपुर मार्ग पर राशिद के ज्वार के खेत से पुलिस ने एक किशोर का सिर कटा शव बरामद किया था। शव की शिनाख्त कस्बे के ही 15 वर्षीय अनस के रूप में मृतक की मां जाहिदा ने की थी। जाहिदा ने बताया कि उसका पुत्र अनस शुक्रवार देर शाम से लापता चल रहा था। थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
थाना पुलिस ने घटना में आधा दर्जन लोगों को उठाकर पूछताछ की तो कस्बे के ही नदीम व फैसल ने अनस की हत्या करना स्वीकार कर लिया। हत्यारोपी नदीम व फैसल ने बताया कि उन दोनों के अनस की बहन से दोस्ती थी और नदीम उससे शादी करना चाहता था। अनस संबंधों का विरोध करता था। जिस कारण उन्होंने अनस को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और उसका शुक्रवार शाम को घर के पास से ही अपहरण कर खेत में ले जाकर गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। थाना पुलिस ने घटना में शामिल दोनों हत्यारोपियों की निशानदेही पर घटना स्थल से 200 मीटर की दूरी पर मास्टर महमूद के खेत से अनस का सिर बरामद कर लिया। थाना पुलिस ने बरामद अनस के सिर को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस की लापरवाही पर सिवालखास चौकी का घेराव
शुक्रवार की शाम को घर के पास से किशोर अनस का अपहरण कर गर्दन काटकर की गई किशोर की हत्या में कस्बा वासियों ने सिवालखास पुलिस चौकी का घेराव कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग की है। प्रेम पं्रसग में बाधा बने किशोर अनस का घर के पास से अपहरण कर खेत में ले जाकर गर्दन रेत कर हत्या की गई थी।
शव की शिनाख्त न हो इसके लिए सिर को धड़ से घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर खेत में फेंक दिया था। घटना में पुलिस की लापरवाही पर रविवार को कस्बावासियों ने सिवालखास पुलिस चौकी का घेराव कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस अधिकारियों से थाना पुलिस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
हत्यारोपियों की मदद को पुलिस ने धाराओं में किया खेल
थाना पुलिस पर किशोर अनस की निर्मम हत्या में अपना जमीर बेचने का ग्रामीणों ने बड़ा आरोप लगाया है। अनस की मां जाहिदा ने पुलिस व ग्रामीणों के समक्ष बेटी से छेड़छाड़ के विरोध में अपहरण कर हत्या करने का खुलेआम आरोप लगाया था, लेकिन थाना पुलिस ने अपराधियों को सीधा फायदा पहुंचाने के लिए अज्ञात हत्यारोें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने उसमें न तो बेटी के साथ छेड़छाड़ का जिक्र किया और न ही किशोर के अपहरण की धाराएं लगाई गई। कस्बावासियों का आरोप है कि थाना पुलिस ने अपराधियों से सांठगांठ कर धाराओं में बड़ा खेल किया है।

