Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

अनोखी पहलः ग्राम पाठशाला-हर गांव एक लाइब्रेरी

  • पुलिस इंस्पेक्टर ने चलाया मुहिम, मिल रहा सहयोग
  • गांव के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मिलेगी मदद

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: पुलिस का नाम आते ही एक छवि उभरती है, जिसमें एक वर्दीधारी सामाजिक सुरक्षा व अपराधियों से लड़ता हुए नजर आता है, परन्तु मुजफ्फरनगर में एक वर्दीधारी ऐसा भी है, जो अपनी सोच से समाज को विकसित करने का बीड़ा उठा रहा है।

यदि इस वर्दीधारी का मिशन कामयाब हो जाता है, तो प्रत्येक ग्राम में एक लाईब्रेरी होगी और इस लाईब्रेरी में पढ़ने के लिए साहित्य होगा और कम्पीटीशन की तैयारी के लिए किताबें भी उलब्ध होंगी। इस लाईब्रेरी में पढ़ाई का एक माहौल मिलेगा, जिसका लाभ गांव के युवाओं के अलावा हर वर्ग का व्यक्ति उठा सकेगा।

जी हां! हम बात कर रहे हैं मुजफ्फरनगर के जानसठ कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह की। बबलू सिंह आजकल चर्चाओं में हैं और यह चर्चा किसी अपराधी का एनकाउन्टर करने या किसी विवाद में रहने की वजह से नहीं है, बल्कि उनके द्वारा चलाए गए एक मिशन के कारण हैं। बबलू सिंह ने एक मिशन चलाया है, जिसका नाम है ’ग्राम पाठशाला (मिशन- हर गांव एक लाइब्रेरी)’ ।

इस मिशन की थीम यह है कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में ग्राम प्रधान व सभ्रान्त लोगों की मदद से एक लाईब्रेरी का निर्माण कराया जाये, जिसमें साहित्यक, धार्मिक, ऐतिहासिक व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए किताबें उपलब्ध करायी जायें। गांव के युवाओं को इस लाईब्रेरी तक लाया जाये और उन्हें इस लाईब्रेरी में बैठकर पढ़ने व पढ़ाने की आदत डाली जाये। इस लाईब्रेरी को गांव की पाठशाला का नाम दिया जाये, जिसमें शिक्षा दान हो।

अधिक पड़े लिखे लोग कम पढ़े लिखे लोगों को पढ़ने में सहायता करें और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं की मदद की जाये। इसी थीम को लेकर बबलू सिंह ने अभियान शुरू कर दिया है, जिसका उन्हें अच्छा खासा रेस्पाॅंस भी मिल रहा है। ग्रामीण खुद आकर इस मुहिम का हिस्सा बन रहे हैं।

ग्राम प्रधानों की मीटिंग कर मांगा सहयोग

जानसठ प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की बैठक बुलाकर इस मुहिम से जुड़ने का आग्रह किया। प्रभारी निरीक्षक का प्रस्ताव सभी ग्रामीणों को पसंद आया|

और उन्होंने इस अच्छे मुहिम का हिस्सा बनने का आश्वासन देने के साथ ही ग्राम सभा में प्रस्ताव पास कर ग्राम पाठशाला के लिए जमीन चिन्हित करने का भी आश्वासन दिया। ग्राम प्रधानों द्वारा आश्वस्त किया गया कि वह अपने-अपने क्षेत्र के सभ्रान्त लोगों को इस मुहिम में शामिल करेंगे और इस प्रोजेक्ट को स्वर्णिम बनायेंगे।

क्या कहते हैं बबलू सिंह

जानसठ प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह ने बताया कि प्रत्येक गांव में यदि एक लाइब्रेरी खुल जायेगी और युवाओं को इस लाईब्रेरी में पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा,तो वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के साथ ही साहित्य, धर्म व इतिहास के बारे में अच्छे से पढ़ पायेंगे। उन्होंने कहा कि गांवों में लाइब्रेरी का अभाव होता है, जिसके चलते युवाओं को सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

sadhvi sail: कौन हैं साध्वी सैल? 7 भाषाओं में पारंगत और मिस इंडिया 2026 की विजेता

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Delhi News: आरके आश्रम मार्ग स्टेशन से जुड़ेगा दिल्ली का मेट्रो नेटवर्क, सफर अब 88 किलोमीटर तक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार...
spot_imgspot_img