जनवाणी संवाददाता |
शामली: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार लकडी तस्करी में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के दौरान थाना थानाभवन पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान सूचना पर कृष्णा नदी से आगे मसावी रोड से एक लकडी तस्कर सालीम पुत्र मूसा निवासी ग्राम भैंसानी इस्लामपुर, जनपद शामली को 19 बोटे खैर की लकडी ले जाते हुए गिरफ्तार किया है।
लकड़ी तस्कर सलीम के खिलाफ थाना थानाभवन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

