Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

वेल्डिंग का काम करने आसाम गए युवक की पीट-पीटकर हत्या

  • ऊन के गंगारामपुर खेडकी निवासी ठेकेदार से साथ गया था युवक

जनवाणी संवाददाता  |

ऊन: ऊन चौकी क्षेत्र के गांव गंगारामपुर खेड़की निवासी योगेश (30) पुत्र पीतम वेल्डिंग का कार्य करता था। करीब एक माह पूर्व वह गांव निवासी ठेकेदार प्रमोद पुत्र सुखबीरा के साथ आसाम के डिब्रूगढ़ जिले में फ्लोर मिल पर कार्य करने के लिए गया था। उसके साथ जितेंद्र, सन्नी पुत्र प्रमोद निवासी गंगारामपुर खेड़की तथा नोना पुत्र सीनू निवासी मोहल्ला नौतना कस्बा ऊन भी कार्य कर रहे थे।

परिजनों का आरोप है कि योगेश वापस गांव आना चाहता था उसकी ससुराल में शादी का कार्यक्रम था जिसके लिए वह ठेकेदार से पैसे की मांग कर रहा था लेकिन ठेकेदार पैसे देने में आनाकानी कर रहा था। बताते है कि इसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद 22 अप्रैल की रात में नोना ने अपने साथियों के साथ मिलकर योगेश के सिर पर हथौड़े से वार किया जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में आरोपी वहां से भाग गए।

नोना को आसाम पुलिस ने पकड़ लिया जबकि ठेकेदार प्रमोद, जितेंद्र व सनी फरार हो गए। उक्त घटना की सूचना परिजनों को 23 अप्रैल की शाम मिली जिसके बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तहेरे भाई प्रवीण व राजेंद्र आसाम के लिए रवाना हुए।

मृतक के पिता पीतम का आरोप है कि जब वह पूछताछ हेतु ठेकेदार के घर गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया तथा गाली गलौज की साथ ही रिपोर्ट करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इस संबंध में मृतक के पिता ने आसाम से उसके बेटे का शव मंगाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img