Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

ऑनलाईन टैक्स जमा कराने पर 5 प्रतिशत अतिरिक्त छूट

 

जनवाणी संवाददाता  |

सहारनपुर:  नगर निगम ने ऑनलाईन टैक्स जमा करने को बढ़ावा देने के लिए पांच प्रतिशत अतिरिक्त छूट देने की घोषणा की है। अप्रैल से जून तक ऑनलाईन टैक्स जमा करने पर 20 प्रतिशत तथा नकद जमा कराने पर 15 प्रतिशत की छूट दी जायेगी।

नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की इच्छा के अनुरूप ऑनलाईन टैक्स जमा कराने को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम द्वारा पांच प्रतिशत अधिक छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह से जून तक नकद टैक्स जमा करने पर 15 प्रतिशत तथा ऑनलाईन भुगतान पर 20 प्रतिशत, जुलाई से सितम्बर माह तक नकद टैक्स जमा करने पर 10 प्रतिशत तथा ऑनलाईन भुगतान पर 15 प्रतिशत छूट प्रदान की जायेगी।

इसी प्रकार अक्टूबर से दिसम्बर माह तक नकद भुगतान पर 5 प्रतिशत तथा ऑनलाईन टैक्स जमा कराने पर 10 प्रतिशत छूट दी जायेगी। नगरायुक्त ने सभी कर दाताओं से अनुरोध किया है कि वे शीघ्र से शीघ्र ऑनलाईन टैक्स जमा कराकर इस छूट का लाभ उठाये।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img